scriptBangarmau उपचुनाव से पहले सीएम योगी ने जनता को दी सौगातें | CM Yogi offered to the public before the Bangarmau by-election | Patrika News
उन्नाव

Bangarmau उपचुनाव से पहले सीएम योगी ने जनता को दी सौगातें

– 131.05 करोड के बजट की परियोजनाओं का लोकार्पण किया
– 24 करोड़ बजट वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया

उन्नावSep 28, 2020 / 03:47 pm

Narendra Awasthi

Bangarmau उपचुनाव से पहले सीएम योगी ने जनता को दी सौगातें

Bangarmau उपचुनाव से पहले सीएम योगी ने जनता को दी सौगातें

उन्नाव. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद में चुनावी बिगुल फूंका। इसके साथ ही उन्होंने जनता को विकास कार्यों की सौगात दी। आज कुल 51 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को सांसद साक्षी महाराज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सहित जनपद के विधायक भी मौजूद थे। आज के लोकार्पण कार्यक्रम अस्पताल उच्चीकरण, गौ संरक्षण, सड़क, बिजली, पानी आदि की योजना शामिल है।

उन्नाव की जनता ने कोविड-19 काल में इतिहास रच दिया

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्नाव की जनता ने कोविड-19 काल में इतिहास रच दिया। बोले कोरेंटिन सेंटर में रहते हुए श्रमिकों ने ऐसा कार्य कर दिखाया। जिसकी चर्चा प्रधानमंत्री ने मन की बात में की। देश उनका ऋणी रहेगा। इस मौके पर उन्होंने बांगरमऊ संडीला मार्ग का नाम सातन पासी करने की घोषणा की। इसके साथ ही रसूलपुर रूरी स्थित राजकीय महाविद्यालय का नामकरण पूर्व सांसद विशंभर दयाल त्रिपाठी के नाम पर किया है।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 131.05 करोड के बजट की परियोजनाओं का लोकार्पण किया इसके साथ ही 24 करोड़ बजट वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

 

सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए ज़िला प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। कार्यक्रम स्थल में कई जिलों की फोर्स को लगाया गया था। कार्यक्रम स्थल को दो जोन 6 सेक्टर में बांटा गया था। सुरक्षा व्यवस्था में एसपी, एएसपी के अलावा दो अन्य एसएसपी के साथ जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त पीएसी को भी लगाया गया था। हेलीपैड और बैरिकेडिंग पंडाल की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात किया गया था।

Home / Unnao / Bangarmau उपचुनाव से पहले सीएम योगी ने जनता को दी सौगातें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो