scriptविश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को हरा भरा बनाने, जल का संरक्षण, जीव जंतुओं के जीवन की रक्षा का आह्वान | Event organized on World Environment Day | Patrika News
उन्नाव

विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को हरा भरा बनाने, जल का संरक्षण, जीव जंतुओं के जीवन की रक्षा का आह्वान

– वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एशोसियेशन के बैनर तले पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन
– पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उन्नावJun 05, 2020 / 09:22 pm

Narendra Awasthi

विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को हरा भरा बनाने, जल का संरक्षण, जीव जंतुओं के जीवन की रक्षा का आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को हरा भरा बनाने, जल का संरक्षण, जीव जंतुओं के जीवन की रक्षा का आह्वान

उन्नाव. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ उनकी पत्नी श्रीमती मेघना के पर्यवेक्षण में वामा सारथी, पुलिस फैमिली वेलफेयर एशोसियेशन के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के दोनों अपर पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। संबोधन करने वालों में पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बेटी बेटियां भी शामिल थे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने मास्क व मिल्क सप्लीमेंट देखकर कोविड-19 कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक की पत्नी ने लिया पौधा लगाने का वादा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पौधारोपण भी किया गया।।पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मौजूद लोगों से धरती को हरा भरा बनाने जल का संरक्षण करने एवं सभी जीव जंतुओं के जीवन की रक्षा करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक की पत्नी श्रीमती मेघना ने पुलिसलाइन में रहने वाले पुलिस परिवारों से प्रत्येक द्वारा कम से कम एक पेड़ लगाने का वादा लिया। उपस्थित बच्चों के साथ, पर्यारण सुरक्षा, जल संरक्षण तथा बिजली व पेट्रोलियम जैसे अनवीकरणीय ऊर्जा विकल्पों के मितव्ययिता से उपयोग करने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को मास्क व नेस्ले मीलो मिल्क सप्लीमेंट वितरित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व दक्षिणी के साथ क्षेत्राधिकारी लाइन, अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस इन का भी ध्यान रखा गया।

Home / Unnao / विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को हरा भरा बनाने, जल का संरक्षण, जीव जंतुओं के जीवन की रक्षा का आह्वान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो