scriptखेत में चारा लेने गई थी, हो गई गैंगरेप का शिकार | Gang rape with the girl who went to the farm | Patrika News
उन्नाव

खेत में चारा लेने गई थी, हो गई गैंगरेप का शिकार

– चारा लेने गई युवती के साथ गैंगरेप
– आपबीती सुन परिजनों के होश उड़े

उन्नावJan 10, 2021 / 12:37 pm

Narendra Awasthi

खेत में चारा लेने गई थी, हो गई गैंगरेप का शिकार

खेत में चारा लेने गई थी, हो गई गैंगरेप का शिकार

उन्नाव. खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने गैंगरेप किया। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब किशोरी दुष्कर्मियों के चंगुल से छूट का घर पहुंची। किशोरी के मुंह से आपबीती सुन परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजन में घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष ने बताया विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

अचलगंज थाना क्षेत्र की घटना

अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने जा रही किशोरी को गांव के ही 2 लोगों ने दबोच लिया। जबरन खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्मियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। आपबीती सुन परिवारी जनों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता ने थाना में तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले दो अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अचलगंज ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद आरोपी महेश और मुकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Home / Unnao / खेत में चारा लेने गई थी, हो गई गैंगरेप का शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो