scriptउन्नाव में किशोरी को बंधक बना गैंगरेप | Girl gangrape case in Unnao hindi news | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव में किशोरी को बंधक बना गैंगरेप

औरास थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज किया गया है।

उन्नावAug 30, 2017 / 04:04 pm

Abhishek Gupta

Rape

Rape

उन्नाव. औरास थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज किया गया है। जिसमें पीड़िता किशोरी के पिता ने गांव के ही एक महिला सहित चार को आरोपी बताया है। किशोरी के गायब होने की सूचना उसके पिता ने गायब होने के बाद ही तहरीर के रूप में पुलिस को दे दी थी, परंतु पुलिस ने रद्दी समझ कर तहरीर में लिखी बातों को अनदेखा कर दिया। विगत सोमवार को अस्त-व्यस्त हालत में घर पहुंची नाबालिग किशोरी ने घरवालों को आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर औरास थाना पहुंचे जहां उन्होंने एक महिला सहित चार लोगों को आरोपी बताया है। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना के मुंशी ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है।
एक महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत

गैंगरेप का यह मामला औरास थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खंजरी से सामने आया है। जहां थाना में तहरीर देकर पीड़िता के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। अपनी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया है कि विगत 13 अगस्त को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला बहाने से रामपुर में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास ले गई जहां पहले से मनोज पुत्र रामअवतार व सानू पुत्र जमील अहमद निवासीगण अजीज नगर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति मौके पर मौजूद थे। पीड़िता के अनुसार उसे मोटरसाइकिल से पहले मियागंज आसीवन प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद उसे कानपुर ले गए। जहां एक कमरे में बंधक बनाकर कई दिनों तक लगातार उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने घर छोड़ने के बहाने कानपुर सेंट्रल पर बनारस वाली ट्रेन पर बैठा दिया। जहां एक महिला ने उसकी मदद की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और पीड़िता को लेकर वो थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए तहरीर दी। औरास थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला सहित मनोज, सानू व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Home / Unnao / उन्नाव में किशोरी को बंधक बना गैंगरेप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो