scriptनाबालिग लड़का प्यार में था पागल, लड़की भी थी दीवानी, नहीं हुई शादी तो उठाया लिया ये कदम… | Girlfriend committed suicide after minor teen | Patrika News
उन्नाव

नाबालिग लड़का प्यार में था पागल, लड़की भी थी दीवानी, नहीं हुई शादी तो उठाया लिया ये कदम…

अपनों को छोड़ प्रेम संबंधों को दिया महत्व, आत्महत्या के पहले नहीं सोचा अपनों के बारे में
 

उन्नावOct 10, 2018 / 01:08 pm

Narendra Awasthi

 आत्महत्या के पहले नहीं सोचा अपनों के बारे में

नाबालिग लड़का प्यार में था पागल, लड़की भी थी दीवानी, नहीं हुई शादी तो उठाया लिया ये कदम…

उन्नाव। 14 साल की उम्र में शादी के ज़िद साल साल के किशोर अपने माता पिता से शादी कराने के लिये बार बार कह रहा था। लेकिन घर वाले उसकी छोटी और पढ़़ने की उम्र बताकर हंसी में ले लेते थे। उन्हे क्या मालूम था कि उनके घर का चिराग इतना बड़ा कदम उठा लेगा। बताते उसने कई बार उसने आत्महत्या करने की धमकी भी दी। लेकिन घर वाले उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। किशोर के जाने के बाद किशोरी ने भी फांसी पर लटक कर जान दे दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या की बात सामने आयी है। परंतु कारण के विषय में कोई भी कुछ नहीं बता रहा है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।
बारासगवर थाना क्षेत्र की घटना

घटना बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव सारू खेड़ा गांव का है। उक्त गांव निवासी चौदह वर्षीय करन और बालिग राधा एक ही कालेज में पढ़ते थे। जहां दोनो का सम्पर्क हुआ और प्यार हो गया। धीरे धीरे समय बीता और राधा ने इंटर पास कर लिया और उसका कालेज आना जाना बंद हो गया। जिसके बाद दोनो के बीच मिलने में अड़चने आयी। प्यार अंधा होता है की कहावत को चारितार्थ करते हुये करन ने अपने घर में राधा से शादी कराने को कहा। जिसे घर वालों ने बाल्यावस्था की जिद समझ टाल दिया। परंतु करन यहीं पर नहीं रूका और उसने कई बार अपने घरवालों को बतायी। परंतु घर वाले पढ़ने की उम्र बता उसे टाल देते थे। घर वालों का कहना था कि पहले पढ़ लिखकर बड़े हो जाओं फिर शादी भी कर देगें। लेकिन करन को घरवालों की बात नागवार गुजरी। उसने आत्महत्या करने की धमकी भी दी। परंतु घरवालों को न तो राजी होना था और हुये। करन के घर में मां और बहन ही साथ रहती थी। करन का पिता दिल्ली में नौकरी करता है और बड़ा भाई विदेश में है। ऐसे में करन को समझाने वाला भी कोई नही था।
जिद पूरी नहीं हुई तो लटक गया फांसी पर

करन ने अपनी जिद पूरी होते न देख फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर लिया। करन को फांसी पर लटका देखे मां और बहन के होश उड़ गये। उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी। देखते देखते करन द्वारा फांसी लगाने की खबर गांव में फैल गयी। यह खबर राधा के कानों तक पहुंची तो वह भी परेशान हो गयी। उसने भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। चौबिस घंटे के अंदर हुयी इस घटना से पूरा गांव हिल गया। गांव में कोहराम मच गया। राधा के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। बड़ा भाई दिल्ली में नौकरी करता है। गांव में राधा की मां और भाभी रहती है। प्रेमी युगल की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम का महौल है। जहां दोनों प्रेमीयुगल ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा उनके अपनों पर क्या बीतेगी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत नहीं आयी

थानाध्यक्ष बारासगवर ने बताया कि यह घटना एक सप्ताह पहले की है। जानकारी मिलने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया था। परिवारीजनों की तरफ से किसी प्रकार की शिकायत नहीं आयी।

Home / Unnao / नाबालिग लड़का प्यार में था पागल, लड़की भी थी दीवानी, नहीं हुई शादी तो उठाया लिया ये कदम…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो