scriptपत्नी से चल रहा था विवाद, समझौता के लिए आए थे ससुराल वाले अचानक मचा हड़कंप | Husband shoots himself amid disputes | Patrika News
उन्नाव

पत्नी से चल रहा था विवाद, समझौता के लिए आए थे ससुराल वाले अचानक मचा हड़कंप

– बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की घटना
– 4 को लिया गया हिरासत में

उन्नावJun 14, 2020 / 10:01 pm

Narendra Awasthi

पत्नी से चल रहा था विवाद, समझौता के लिए आए थे ससुराल वाले अचानक मचा हड़कंप

पत्नी से चल रहा था विवाद, समझौता के लिए आए थे ससुराल वाले अचानक मचा हड़कंप

उन्नाव. पत्नी से विवाद चल रहा था ससुराल वाले समझौता के लिए आए थे। इसी बीच विवाद इतना बड़ा पति ने स्वयं को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल अवस्था में पति को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ नहीं बताया कि घटना के संबंध में चार को गिरफ्तार किया गया है। अवैध तमंचा से पति ने स्वयं को गोली मारी है। विवेचना की जा रही है। उल्लेखनीय है घायल युवक पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता का पौत्र है। जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की घटना

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत में दीपक (32) पुत्र मुन्ना गुप्ता ने स्वयं को अवैध तमंचे से गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार दीपक गुप्ता की शादी नेहा गुप्ता के साथ हुई थी। जिससे उसका विवाद चल रहा था। दीपक के ससुराल वाले समझौते के लिए घर आए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दीपक ने स्वयं को गोली मार ली। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि दीपक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। ससुराल वाले समझौता के लिए आए थे । जहां किसी बात को लेकर दीपक ने स्वयं को अवैध तमंचा से गोली मार ली। इस संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दीपक की हालत खतरे से बाहर है।

Home / Unnao / पत्नी से चल रहा था विवाद, समझौता के लिए आए थे ससुराल वाले अचानक मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो