script101 मीटर के तिरंगा ने लोगों में भरा उत्साह, जिले भर में हुए कई आयोजन | Independence Day 2017 celebration in Unnao UP HIndi News | Patrika News
उन्नाव

101 मीटर के तिरंगा ने लोगों में भरा उत्साह, जिले भर में हुए कई आयोजन

जनपद के अन्य स्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

उन्नावAug 16, 2017 / 12:24 pm

नितिन श्रीवास्तव

Independence Day 2017 celebration in Unnao UP HIndi News

101 मीटर के तिरंगा ने लोगों में भरा उत्साह, जिले भर में हुए कई आयोजन

उन्नाव. 101 मीटर का तिरंगा क्षेत्र के लिए चर्चा का विषय बना रहा। लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर स्थित शुक्लागंज में निकाली गई यात्रा में वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों के साथ आगे बढ़ती रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग झंडा उठाए चल रहे थे। 101 मीटर लंबा झंडा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। साथ चल रहे लोगों का उत्साह देखते बनता था। जनपद के अन्य स्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैंक की शाखाओं में झंडारोहण न होना बैंककर्मियों की मानसिकता को दर्शाता है। जहां राष्ट्रीय पर्व पर भी बैंक कर्मियों ने बढ़ती छुट्टियों के लिए एक और छुट्टी का आनंद लिया। परंतु इस बीच ये सभी राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा फहराना भूल गए।
सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

शुक्लागंज राजधानी मार्ग पर 101 मीटर तिरंगा के साथ निकली यात्रा जनपद में स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों का प्रेम दर्शाता है। बड़ी संख्या में लोगों ने 101 मीटर लंबा तिरंगा को हाथों में पकड़ कर आगे बढ़ते चले जा रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों का गुंजायमान भी लगातार हो रहा था। हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई 101 मीटर की तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। गंगा घाट थाना पुलिस यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए यात्रा में साथ साथ चल रही थी। इसी क्रम में जिला जज ने न्यायालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आदित्य सिंह और पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर जन गण मन अधिनायक जय हो भी गाया गया। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मोटर साइकिल सवारों ने भाग लिया। कमला भवन से निकली यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डीएसएन कॉलेज पहुंची। इस बीच यात्रा हरदोई पुल, मोतीनगर, पीतांबर नगर, आवास विकास होते हुए बाईपास पहुंची। जहां से वापस यात्रा बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा होते हुए डीएसएन कॉलेज रोड, गायत्री मंदिर के पास पहुंचे। इस मौके पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
किया गया वृक्षारोपण

जनपद के खंड विकास कार्यालय में राष्ट्रीय पर्व धूम-धाम से मनाया गया। झंडारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत गाया गया। विकासखंड नवाबगंज में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कठेरुवा में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत रसूलाबाद के मदरसा कसिफुल उलूम में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल व गंगा जमुनी तहजीब का संगम देखने को मिला। यौमे आज़ादी के मौके पर सभी धर्मों से सम्बन्ध रखने वाले सामाजिक लोग उपस्थित रहे। झंडा कारी अब्दुल शकूर लखनवी ने फहराया झंडा रोहण के बाद 15 अगस्त जिंदाबाद, यौमे आज़ादी जिंदाबाद, हिंदू मुस्लिम एकता जिंदाबाद के नारों से आस पास का वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Home / Unnao / 101 मीटर के तिरंगा ने लोगों में भरा उत्साह, जिले भर में हुए कई आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो