scriptभारतीय किसान यूनियन का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा… | Indian Farmer Union's big attack on Yogi Sarkar | Patrika News
उन्नाव

भारतीय किसान यूनियन का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा…

भारतीय किसान यूनियन का योगी सरकार पर बड़ा हमला, मासिक पंचायत में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी किसानों में आक्रोश
 

उन्नावDec 17, 2018 / 10:51 pm

Narendra Awasthi

भारतीय किसान यूनियन

भारतीय किसान यूनियन का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा…

उन्नाव. भारतीय किसान यूनियन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील परिसर में मासिक पंचायत लगाकर किसानों के हित के लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा जो किसान हित की बात करेगा वही देश में राज करेगा। इस अवसर पर लगाई पंचायत के बाद किसानों ने 6 सूत्री ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने किसानों को कार्रवाई का भरोसा दिया। मासिक पंचायत के दौरान गर्मजोशी के साथ किसानों के पक्ष में नारे लगाए।

मासिक पंचायत में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रांगण में पंचायत लगाकर सही कार्य न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और देश और प्रदेश के सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मोदी व योगी सरकार में किसानों का जमकर शोषण हो रहा है। डॉ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। किसानों का शोषण होना शुरू हो गया था। 2017 में किसानों की हितैषी होने का दम भरने वाली योगी सरकार में किसान रातों दिन आवारा पशुओं से पीड़ित है जिसमें तमाम किसानों को आवारा बैल मौत के घाट उतार चुके हैं। उन्होंने कहा कि डीजल के साथ बिजली भी महंगी हो गई है। प्रदेश में सभी प्रकार की खाद भी महंगी है। केरोसिन तेल की कीमत भी आसमान छू रही है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि योगी आदित्य नाथ की सरकार बनते ही गरीबों को सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों से मिलनें वाली चीनी को बन्द कर दिया गया। घरेलू गैस के दाम 980 रूपया तक पहुंच चुके थे। उन्होंने कहा यह सरकार पूरी तरह से
किसानों के हित में फेल साबित हो चुकी है।

भारतीय किसान यूनियन का 6 सूत्री मांग पत्र

अपनी मांगों में भारतीय किसान यूनियन ने कहा है कि विकास खण्ड हिलौली की ग्राम सभाओं में इण्डिया
मार्का हैण्ड पाइप का पानी दूषित हो गया है। जिनसे बदबूदार पानी निकल रहा है उन्हें जांच कराकर ठीक कराया जाये। ब्लाक हिलौली में फ्री बोरिंग की योजना समाप्त कर दी जाये। इनसे पैसों का दुरूपयोग होता है। किसान बोरिंग न करवाकर पाईप बेच लेते हैं। इसकी जगह प्रत्येक ग्राम सभा में केवल एक सरकारी नलकूप लगवा दिया जाये। जिससे 100 किसान लाभान्वित होंगे। दिव्यांग व्यक्तियों के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिलौली में प्रत्येक माह एक दिन
निर्धारित कर दिया जाये। जिससे दिव्यांग व्यक्ति अपना विकलांग सार्टीफिकेट आसानी से हासिल कर सके।

बिजली का मीटर लग गया लेकिन बिजली नहीं आई

हिलौली विकासखंड के ही गांव सिंहनखेड़ा मजरे लऊवा में सौभाग्य योजना के तहत बिजली के कनेक्शन दिये जाये। तार खींचे जा चुके। मीटर भी लगा दिया परन्तु दीपावली के एक दिन पहले से बिजली नदारत है। गांव में बिजली चालू कराई जाये। विकास खण्ड हिलौली में आने वाली आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के मैनेजर मनमानी करते हैं। किसान फसल बीमा नहीं करते हैं। किसानों का फसल बीमा करवाया जाये।

हिलौली विकासखंड में धरना के दौरान दिए गए ज्ञापन की शिकायतों को दूर किया जाए

हिलौली विकासखंड में काफी लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान ज्ञापन भी दिया गया था। लेकिन उन मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है जिसे शीघ्र शीघ्र पूरा किया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, विकास खण्ड पुरवा अध्यक्ष रामलाल यादव उर्फ लल्ली, जिला प्रभारी रेवती रमण सिंह तथा हिलौली ब्लाक अध्यक्ष उमाशंकर आदि ने सम्बोधित किया। वहीं उपजिलाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने उक्त मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

Home / Unnao / भारतीय किसान यूनियन का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो