scriptमहाराज ने कहा – यह खाएंगे तो कोरोना तो होगा ही | Maharaj said - Corona will be there | Patrika News
उन्नाव

महाराज ने कहा – यह खाएंगे तो कोरोना तो होगा ही

– बोले मोदी है तो मुमकिन है
– बिहार घटना पर बोले कमल और कमंडल की धरती से नहीं आ रही अच्छी खबर

उन्नावMar 14, 2020 / 10:16 pm

Narendra Awasthi

महाराज ने कहा - यह खाएंगे तो कोरोना तो होगा ही

महाराज ने कहा – यह खाएंगे तो कोरोना तो होगा ही

उन्नाव. भारत सरकार को चीन में कोरोना फैलने की जानकारी मिली वैसे ही प्रधानमंत्री ने तैयारी के निर्देश दिए। यही कारण है कि देश में एक भी कोरोना से कैजुअल्टी नहीं हुई है। क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कोरोना वायरस नॉनवेज खाने के कारण हो रहा है। ऐसे लोग 170 प्रकार के नॉनवेज खा रहे हैं। चमगादड़ को नहीं छोड़ रहे, चूहे को नहीं छोड़ रहे, यहां तक कि कुत्ते को भी नहीं छोड़ रहे हैं। जो चूहे, चमगादर खाएंगे परेशानी उन्हें ही होगी।

 

राम मंदिर पर साक्षी महाराज ने कहा मोदी है तो मुमकिन है

राम मंदिर पर साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी जी के शासन में हर असंभव काम संभव हो रहा है। जैसे कश्मीर की धरती से 370 हटाना, 35a का हटना, तीन तलाक समाप्त करना, अयोध्या का विवाद भी खत्म होना, मंदिर निर्माण के पक्ष में आदेश आना। उन्होंने मीडिया पर सवाल किया कि आप लोग पूछते थे – सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। परंतु अब आप ही तारीख बता रहे हैं। इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। अयोध्या में भगवान राम का ऐसा भव्य मंदिर बनेगा जैसा विश्व में कहीं नहीं होगा।

 

बिहार घटना से आहत साक्षी महाराज

बिहार की घटना पर साक्षी महाराज ने कहा कि इस घटना से मैं काफी आहत हूं। यह धरती सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, चंद्रशेखर आजाद के नाम से, गुलाबचंद लोधी के नाम से, अच्छे नामों से जाना जाता था। कमल, तीर और कमंडल की धरती कहलाती थी। कुछ कालखंड में अच्छी खबरें निकलकर नहीं आई है। उस दिन बिहार थाने में तीन घटनाएं घटी थी। शुक्ला खेड़ा, लाला खेड़ा और भगवंत नगर मैं यह सब की घटनाएं घटी थी। बिना समय गवाए उन्होंने कोतवाली प्रभारी व कप्तान से बातचीत किया। जो हो गया उसे वापस तो किया नहीं जा सकता। डीएम व एसपी से बातचीत हुई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Home / Unnao / महाराज ने कहा – यह खाएंगे तो कोरोना तो होगा ही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो