scriptपड़ोसी ने लड़की से किया शादी का वादा, उसे ले गया अपने साथ, फिर ढाबे के पीछे… | Man physically molest girl in Unnao UP Crime news | Patrika News
उन्नाव

पड़ोसी ने लड़की से किया शादी का वादा, उसे ले गया अपने साथ, फिर ढाबे के पीछे…

शादी का झांसा देकर किया गलत काम, फिर लड़की को छोड़ दिया…

उन्नावApr 17, 2018 / 10:12 am

नितिन श्रीवास्तव

Man physically molest girl in Unnao UP Crime news

पड़ोसी ने लड़की से किया शादी का वादा, उसे ले गया अपने साथ, फिर ढाबे के पीछे…

उन्नाव. कोतवाली और थाना पुलिस उच्चाधिकारी झूठ बोलने कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। जिससे मुख्यालय पर आने वाले फरियादियों को न्याय नहीं मिल पाता। जहां मिलने वाली शिकायतें को कूड़ा समझकर रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाता है। यही कारण है कि फरियादी बार-बार मुख्यालय के चक्कर लगाकर परेशान रहते हैं और उन्हें न्याय नहीं मिलता है। इसी प्रकार का एक मामला जनपद मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचा। अपने शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया है कि उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथ ले गया और ढाबा के पीछे जंगल में उसके साथ गलत काम किया।
सादे कागज पर लिया अंगूठे का निशान

इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने यहां अपना खेल दिखाया और घटनाक्रम को तोड़ मरोड़ कर हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मूल विवेचना में धाराओं में वृद्धि हुई। तो अब पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं दबंग आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। कहते हैं शिकायत वापस लो वरना जान से मार देंगे। पुलिस अधीक्षक ने आज एक बार फिर थाना में बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। लेकिन पीड़ित का कहना है कि वहां से न्याय मिलने की उम्मीद काफी कम है।
16 वर्षीय किशोरी के साथ घटी घटना

घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगियाना का है। अपने शिकायती पत्र में जोगियाना सफीपुर कोतवाली निवासी जाकिर (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की को पड़ोस में रहने वाला युवक मोमिन पुत्र शाकिर विगत 31 अक्टूबर 2017 को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद मोमिन उनकी पुत्री को अपने मामा भूरे और राजा के यहां ले गया। वहां पर भी लड़की के साथ अश्लील हरकतें की और जान से मारने की धमकी देते रहे। उन लोगों कe विरोध करने पर आरोपी व्यक्ति उनकी लड़की को घर पर छोड़ कर भाग गए।
आरोपी देते हैं धमकी सुलह कर लो

पीड़ित ने बताया कि सफीपुर कोतवाली के दरोगा ने उनकी पत्नी से सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया था। जिस पर मनमुताबिक लिखकर रिपोर्ट दर्ज कर 363, 366, 354-क में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बाद विगत 18 जनवरी को धारा 376 में वृद्धि गई है। लेकिन उसके बाद फिर कोई कार्यवाही नहीं की गई। अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और सुलह करने की धमकी देते हैं। कहते हैं सुलह कर लो वरना जान से मार देंगे। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही पीड़िता का पैनल से मेडिकल कराने की मांग की है।

Home / Unnao / पड़ोसी ने लड़की से किया शादी का वादा, उसे ले गया अपने साथ, फिर ढाबे के पीछे…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो