scriptकोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नाग पंचमी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सड़क पर भारी सुरक्षा बल | Nag panchmi with covid 19 | Patrika News
उन्नाव

कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नाग पंचमी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सड़क पर भारी सुरक्षा बल

– नाग पंचमी पर विशेष

उन्नावJul 25, 2020 / 11:00 am

Narendra Awasthi

कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नाग पंचमी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सड़क पर भारी सुरक्षा बल

कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नाग पंचमी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सड़क पर भारी सुरक्षा बल

उन्नाव. आज शनिवार नाग पंचमी के दिन पूर्ण लॉकडाउन है। शहर के बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधीनगर तिराहा, बाईपास सहित अन्य महत्वपूर्ण चौराहा बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। इधर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इधर नाग पंचमी का त्यौहार भी घरों में मनाया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित शंकर दयाल द्विवेदी ने आज के पंचांग तिथि आदि के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज शनिवार के दिन पूर्व दिशा का दिशाशूल है। अदरक का सेवन करके निकलने की उन्होंने सलाह दी। गौरतलब कोविड 19 लाक डाउन के दौरान आज नागपंचमी के अवसर पर सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल सड़कों पर लगाया गया है।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित शंकर दयाल त्रिवेदी के अनुसार

आज का पंचांग : 25 जुलाई 2020

बिक्रम सम्वत : 2077

शक सम्वत : 1942

संवतसर नाम : प्रमादी

वार : शनिवार
ऋतु : बर्षा

माह : श्रावण

पक्ष : शुक्ल

तिथि: पंचमी /नाग पंचमी दोपहर 12:03

नक्षत्र : उ.फा. दोपहर 02:19

योग : परिध प्रातः 05:51

करण : बालव दोपहर 12:03
चंद्रमा : कन्या ( दिन – रात )

सूर्योदय : प्रातः 05:25

सूर्यास्त : सायं 06:47

दिशाशूल : पूर्व

निवारण उपाय : अदरख का सेवन कर निकले

राहु काल : प्रातः 09:00 से 10:30
गुलिक काल : प्रात: 06:00 से 07:30

यम गण्ड काल : दोपहर 01:30 से 03:00

पंडित शंकर दयाल त्रिवेदी ने ”जय श्री बाबा फटहेश्वर महादेव जी की सभी को सुप्रभात कहा है। आज आपका दिन मंगलमय हो।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो