scriptस्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने यहां 15 प्लस का रखा लक्ष्य | Nagar Nikay Chunav BJP targets 15 Nagar Panchayat in Unnao | Patrika News
उन्नाव

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने यहां 15 प्लस का रखा लक्ष्य

स्थानीय निकाय चुनाव के राजनीतिक पार्टियों मैं बैठकों का दौर शुरू, जनपद में 15 नगर पंचायत एवं तीन नगर पालिका हैं.

उन्नावOct 04, 2017 / 10:40 pm

Abhishek Gupta

Nagar Nikay Chunav

Nagar Nikay Chunav

उन्नाव. स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों में तैयारियां शुरू कर दी गई है। समाजवादी पार्टी ने जहां प्रदेश अध्यक्ष को बुलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आज स्थानीय निकाय चुनाव में सफलता के लिए महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। स्थानीय आवास विकास कॉलोनी स्थित पूर्व सांसद व प्रदेश सरकार में मंत्री के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सहित बांगरमऊ विधायक ने भी भाग लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने जनपद की 15 नगर पंचायत और तीन नगरपालिकाओं के चुनाव में जीत हासिल करने के लक्ष्य पर जोर दिया। बैठक में उपरोक्त के साथ स्थानीय निकाय पंचायतों के समन्वयक एवं उनके प्रभारी, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, विस्तारक आदि मौजूद थे।
कार्यकर्ता नींव की ईंट की तरह मजबूती से टिका रहता- कुलदीप सिंह सेंगर

बैठक को संबोधित करते हुए बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा जिन नीतियों और रीतियों पर चलकर आज भाजपा ने इतिहास रचा है, उसी इतिहास को हम पुनः निकाय चुनाव में दोहराने वाले हैं। कार्यकर्ताओं को पुनः अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन करना होगा। नेता और पदाधिकारी तो पूर्व हो जाते हैं। किंतु कार्यकर्ता नींव की ईंट की तरह मजबूती से टिका रहता है। बैठक को संबोधित करते हुए पशुपति शंकर बाजपेई ने कहा जिस तरह प्रदेश में 265 प्लस का लक्ष्य रखकर चुनाव लड़ा गया और हमने 300 के ऊपर सीटें जीतने का काम किया। उसी तरह जिले की 15 नगर पंचायत एवं तीन नगर पालिकाओं के चुनाव में हम 15 प्लस का लक्ष्य निर्धारित करके चलेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी सीट पर समर्थन नहीं देने वाले हैं। हर सीट पर कमल का प्रत्याशी होगा और उसको लड़ाने वाला मजबूत संगठन होगा।
16 मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शीघ्र ही समन्वयक बनाए जाएंगे-

बैठक को जिले के स्थानीय निकाय चुनाव समन्वयक प्रभान शंकर दीक्षित ने बताया कि जिले के 251 वार्डों में 235 वार्डों के समन्वयक नियुक्त कर दिए गए है जबकि 16 मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शीघ्र ही समन्वयक बनाए जाएंगे। गंज मुरादाबाद निकाय पंचायत एवं नवाबगंज निकाय पंचायत को छोड़कर हमने 16 स्थानीय निकाय पंचायतों में स्वच्छता मैराथन कार्यक्रम 2 अक्टूबर को आयोजित किया था। सभी वार्डों में बूथ स्तर तक कमेटिया गठित करने का कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव जिला प्रभारी द्वारा दिए गए लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य आनंद अवस्थी, शुक्लागंज मंडल प्रभारी अभय शंकर शुक्ला, गंगा प्रसाद वर्मा, जिला महामंत्री सरोज सिंह चौहान, संजय शुक्ला, किरन सिंह, विमला कुरील, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी, डी एन वर्मा, दुर्गेश चंदेल, राकेश गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, अलंकार द्विवेदी सहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Home / Unnao / स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने यहां 15 प्लस का रखा लक्ष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो