scriptसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यही हैं गठबंधन प्रत्याशी | Nomination filed by Arun Shanker Shukla | Patrika News
उन्नाव

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यही हैं गठबंधन प्रत्याशी

काफी जद्दोजहद के बाद आज सपा बसपा गठबंधन की तरफ से अरुण कुमार शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज ने अपना नामांकन कराया

उन्नावApr 09, 2019 / 10:39 pm

Narendra Awasthi

अरुण कुमार शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यही हैं गठबंधन प्रत्याशी

उन्नाव. समाजवादी पार्टी – बसपा गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज ने आज प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायकों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन यात्रा सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय से प्रारंभ हुआ। जो कलेक्ट्रेट में पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां पर नामांकन की कागजी कार्रवाई पूरी की है। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज पार्टी के प्रत्याशी हैं।गौरतलब है इलाहाबाद के पूर्व विधायक पूजा पाल को लोकसभा का टिकट दिया गया था लेकिन उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना टिकट वापस कर दिया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

नामांकन कक्ष में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदय राज यादव, राधे लाल रावत, बदलू खान, सीके त्रिपाठी, राजेश यादव, शिव शंकर तिवारी, अजेंद्र अवस्थी, विजयपाल यादव, प्राचीन मिश्रा, संतोष तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। पार्टी समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। गठबंधन में शामिल बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी विजय पाल यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

Home / Unnao / सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यही हैं गठबंधन प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो