श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने कहा कि मनोहर पारिकर अद्वितीय नेता थे। जिन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल को बड़े ही सादगी के साथ व्यतीत किया। जो एक उदाहरण है। आने वाली पीढ़ियां रक्षा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद करेगी। उन्होंने कहा कि आखिरी समय पर दी गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। इस मौके पर विजय द्विवेदी, अनुराग अवस्थी, मनोज निगम, सुशील तिवारी, डीएन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।