scriptमच्छरों को मार भगाने की जिम्मेदारी एक दर्जन विभाग को, टास्क फोर्स का गठन | One dozen departments came forward to kill mosquitoes in Unnao | Patrika News
उन्नाव

मच्छरों को मार भगाने की जिम्मेदारी एक दर्जन विभाग को, टास्क फोर्स का गठन

– मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन मच्छरों के खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले अभियान में लगभग एक दर्जन से ज्यादा विभागों को शामिल किया जा रहा है। टास्क फोर्स का गठन किया गया है। बीमार को खोजने के लिए भी कर्मचारियों को लगाया गया है।
 

उन्नावOct 16, 2021 / 09:22 am

Narendra Awasthi

मच्छरों को मार भगाने की जिम्मेदारी एक दर्जन विभाग को, टास्क फोर्स का गठन

मच्छरों को मार भगाने की जिम्मेदारी एक दर्जन विभाग को, टास्क फोर्स का गठन

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। एक महीना चलने वाला अभियान में आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। जो गांव गांव जाकर फागिंग का कार्य करेंगे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान 18 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों में फागिंग अभियान चलाया जाएगा।

शासन के निर्देश पर डीएम ने दिया आदेश

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के के लिए स्वास्थ्य विभाग व विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है इस संबंध में जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर बैठक भी आयोजित की। शासन के निर्देश पर आगामी 18 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा जिसमें 1 नवंबर तक दस्तक अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हो चुकी है। जिसमें स्वास्थ विभाग, नगर विकास विभाग, पशुपालन, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, दिव्यांगजन, सशक्तिकरण, शिक्षा, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान विभाग को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें

यहां है दशानन का मंदिर जो साल में एक बार खुलता है दुग्ध स्नान के बाद विधि विधान से होती पूजा

शासन की महत्वाकांक्षी योजना

महत्वाकांक्षी अभियान के दौरान गांव से लेकर शहर से लेकर गांव तक के मोहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने की योजना है इस दौरान मच्छर जनित बीमारियों से नागरिकों को सुरक्षित रखने का उद्देश्य जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों को जोड़ा गया है। उनके अधिकारी गण अपनी अपनी कार्ययोजना तैयार करते हुए जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत करें। ताकि उसके अनुरूप ही कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर आशा बहू आंगनवाडी कार्यकत्री प्रतिदिन क्षेत्र के घरों का भ्रमण कर बुखार के रोगियों, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर एनएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय को दे दें। जिससे लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो