scriptकिसानों के हित में राहुल गांधी की बड़ी घोषणा, मिलेगी बड़ी सुविधा | Rahul Gandhi say - the farmer will not go to jail | Patrika News
उन्नाव

किसानों के हित में राहुल गांधी की बड़ी घोषणा, मिलेगी बड़ी सुविधा

अन्नू टंडन के समर्थन में आए राहुल गांधी मोदी पर जमकर बरसे

उन्नावApr 24, 2019 / 05:17 pm

Narendra Awasthi

राहुल गांधी उन्नाव में

किसानों के हित में राहुल गांधी की बड़ी घोषणा, मिलेगी बड़ी सुविधा

उन्नाव. उन्नाव. राहुल गांधी ने अन्नू टंडन के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा का संबोधन चौकीदार चोर है के नारे से किया। इसके बाद उन्होंने गब्बर सिंह टैक्स, नोट बंदी पर भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि चोरों का स्थान जेल होता है। लेकिन क्या अनिल अंबानी, नीरो मोदी जैसे लोग जेल में है। गरीबों का पैसा चोर चौकीदार ने चोरों को दे दिया। मोदी आज न तो गरीबों की बात करते हैं और ना गरीबों से। उन्होंने कहा कि मोदी ने ना तो रोजगार दिया और ना ही 15 लाख रुपए। उन्होंने मौके पर मौजूद जनता से पूछा कि क्या आपके खाते में 15 लाख रुपए आए हैं। जिसका जवाब जनता ने ना में दिया और एक बार फिर नारा लगना शुरू हुआ चौकीदार चोर है। राहुल गांधी ने कहा प्रधान सेवक आंखों में आंख डालकर बात करने से डरते हैं। क्योंकि चौकीदार चोर है।

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र के संबंध में राहुल गांधी ने कहा कि न्याय योजना देश के विकास की कुंजी बनेगी। जिसके अंतर्गत सभी को 72 हजार रुपए प्रतिवर्ष मिलेंगे और यह तब तक मिलेगा। जब तक उसकी आमदनी ₹12000 महीने की ना हो जाए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के 1 साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरी बेरोजगारों को दे दी जाएगी। वहीं पंचायत में 10 लाख रिक्त पद भरे जाएंगे। राहुल गांधी का कहना था कि किसानों को कर्ज ना चुकाने की स्थिति में कोई भी किसान जेल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने अन्नू टंडन को जिता कर दिल्ली भेजने की अपील की। इस मौके पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन, अजय श्रीवास्तव, अंकित सिंह परिहार, अवधेश सिंह, विवेक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व श्रोता मौजूद थे।

Home / Unnao / किसानों के हित में राहुल गांधी की बड़ी घोषणा, मिलेगी बड़ी सुविधा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो