scriptसड़क पर उपद्रव: चार नामजद, दो सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी शुरू | RoadViolence: FIR againstfour named,two hundred unknown, fourarrest started | Patrika News
उन्नाव

सड़क पर उपद्रव: चार नामजद, दो सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी शुरू

पुलिस ने चार नामजद सहित दो सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिन पर आरोप है कि सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद जाम लगा दिया और गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की गई। पुलिस को भी गाली गलौज देते हुए धमकी दी गई। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। चार नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 

उन्नावAug 16, 2022 / 09:25 pm

Narendra Awasthi

सड़क पर उपद्रव: चार नामजद, दो सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी शुरू

सड़क पर उपद्रव: चार नामजद, दो सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी शुरू

सड़क पर उपद्रव करने वालों के लिए बुरी खबर है।अब पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। इसी प्रकार का एक मामला उस समय सामने आया। जब डंपर और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वाहनों में तोड़फोड़ भी किया। पुलिस का कहना है कि उनके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 4 को नामजद कर लगभग 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उपरोक्त पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आदमी की तलाश जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

बीते 14 अगस्त की रात सवारी बैठाकर जा रही टेंपो में सामने से आ रहे डंपर ने जोर से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो चालक सुरेंद्र टेंपो में ही फंस गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वही आधा दर्जन सवारी भी घायल हो गई थी। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली। सैकड़ों की भीड़ सड़क पर इकट्ठा हो गई और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त मार्ग पर अवैध रूप से डंपर चलते हैं। जो यातायात के लिए खतरनाक है। लेकिन पुलिस इन बातों को मानने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने सड़क पर निकल रहे वाहनों पर भी पथराव किया वहीं दुर्घटनाग्रस्त डंपर में भी आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया सीओ सिटी और एएसपी भी पहुंच गए थे। सड़क पर चलने वाले अवैध और ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म कर दिया गया।

सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया

सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आज उपरोक्त मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक सिंह पुत्र राकेश सिंह, करण सिंह पुत्र धीरू सिंह निवासी गण नादा खेड़ा थाना सदर कोतवाली, सुजीत कुशवाहा पुत्र अजय पाल कुशवाहा, रामकशोर पुत्र रामस्वरूप निवासी गण चिलौला थाना सदर कोतवाली शामिल है। इसके डेढ़ सौ से 200 अज्ञात लोग भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि जिनकी तलाश चल रही है।

Home / Unnao / सड़क पर उपद्रव: चार नामजद, दो सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो