लव जिहाद पर बड़ी टिप्पणी करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि इसका संचालन विदेशों से हो रहा है और मदरसों मस्जिदों के माध्यम से षड्यंत्र किया जा रहा है लव जिहाद के लिए बकायदा एक रेट लिस्ट बनाई गई है ठाकुर के लिए अलग सरदार के लिए अलग ब्राह्मण दलित पंजाबी सभी के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित हैं।
साक्षी महाराज ने योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने लव जिहाद पर कानून बनाकर प्रदेश का भला किया है। अगर अन्य सरकारें भी इस दिशा में सोचे तो देश का भला हो जाए। जिहाद शब्द पर टिप्पणी करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जिस शब्द के साथ जिहाद और जुड़ जाता है वह खतरनाक हो जाता है लव जिहाद देश के इस्लामीकरण का षड्यंत्र है। कट्टरपंथी समाज अपनी बहनों को सुरक्षित नहीं रख पा रहा है। तलाक के माध्यम से उन्हें परेशान करता है। उनके लिए मोदी ने तीन तलाक का कानून दिया है। उन्होंने कहा धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश हरियाणा सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी कानून आने वाला है। उन्होंने हंसते हुए कहा असम ने तो मदरसों पर ही प्रतिबंध लगा दिया।