scriptसांसद साक्षी महाराज द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान जाने की सलाह, इन्हें बताया बरसाती मेंढक | Sakshi Maharaj - Sidhu should go to Pakistan | Patrika News
उन्नाव

सांसद साक्षी महाराज द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान जाने की सलाह, इन्हें बताया बरसाती मेंढक

– सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राकेश टिकैत पर पूछे गए सवालों का भी दिया जवाब। बोले बरसात के दिनों में मेडक टर-टर-टराने लगते हैं तो चुनाव के दिनों में नेता पैदा हो जाते हैं। किसान आंदोलन के दौरान देश के खिलाफ नारे लग रहे थे। राहुल गांधी को बताया राजनीति का पप्पू।

उन्नावNov 21, 2021 / 09:02 am

Narendra Awasthi

सांसद साक्षी महाराज द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान जाने की सलाह, इन्हें बताया बरसाती मेंढक

सांसद साक्षी महाराज द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान जाने की सलाह, इन्हें बताया बरसाती मेंढक

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. सांसद साक्षी महाराज ने नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि छोटे भाई को बड़े भाई के पास रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पर भी बयान दिया है। किसान बिल वापस लेने पर उन्होंने कहा कि किसानों के मंच से देश विरोधी नारे लग रहे थे। ऐसे लोगों की मंशा अब पूरी नहीं होगी साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे

यह भी पढ़ें

कॉलेज पढ़ने गई तीन नाबालिग लड़कियों के गायब होने से मचा हड़कंप गुमशुदगी दर्ज

सिद्धू को पाकिस्तान जाने की सलाह

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से कांग्रेस संकट में पड़ जाती है। संत होने के नाते उन्हें सलाह देता हूं कि बड़े भाई इमरान खान के पास चले जाएं। साक्षी महाराज ने कहा कि किसान मंच से देश विरोधी नारे लग रहे थे। खालिस्तान और पाकिस्तान का नारा लगाने वालों की मंशा पर प्रधानमंत्री ने पानी फेर दिया। प्रधानमंत्री मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। देश की जनता प्रधानमंत्री पर भरोसा करती है।

देश की जनता इन्हें नकार चुकी है

साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि देश की जनता ने ऐसे लोगों को नकार चुकी है। राजनीति के पप्पू राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का अस्तित्व नहीं है। 2022 का चुनाव सामने है। चुनाव में अपनी ताकत दिखाएं

विजय रथ से विजय नहीं श्रीराम के आशीर्वाद से मिलेगी

अखिलेश यादव के विजय रथ के विषय में पूछे गए सवाल पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि बरसात के दिनों में जैसे मेंढक टर-टर-टराने लगते हैं वैसे ही चुनाव के समय इस प्रकार के नेता आ जाते हैं। अखिलेश यादव को खिसियानी बिल्ली बताते हुए बोले चाहे जितनी विजय रथ यात्रा निकाल ले, विजय मिलने वाली नहीं है। विजय श्री राम की कृपा से मिलेगी। जो योगी और मोदी पर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो