scriptभाजपा ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम कर मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती | Sardar Vallabh Bhai Patels Birthday celebrate in unnao | Patrika News
उन्नाव

भाजपा ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम कर मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

भाजपा ने रन फ़ॉर युनिटी कार्यक्रम कर मनाई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

उन्नावOct 31, 2017 / 06:15 pm

Ruchi Sharma

unnao

auraiya

औरैया. सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय संस्कृत पाठशाला से जेसीज चैराहा तक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जिला पंचायत कार्यालय में भी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रातः आठ बजे संस्कृत पाठशाला में नगर अध्यक्ष कृष्णचन्द्र सावरन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुये। इस मौके पर विनोद दुवे ने पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उनका जन्म नडियाद, गुजरात में एक लेवा गुर्जर कृषक परिवार में हुआ था। वे झवेरभाई पटेल एवं लाडबा देवी की चैथी संतान थे।
सोमाभाई, नरसीभाई और विट्टलभाई उनके अग्रज थे। उनकी शिक्षा मुख्यतः स्वाध्याय से ही हुई। लन्दन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह मोनू ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर मजबूत और एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उनका जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव प्रेरणा के रूप में देश के सामने रहेगा। विस्तारक नीरज जी ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया। खेड़ा संघर्ष में अत्यन्त ही सराहनीय योगदान देने वाले पटेल जी हमारे आदर्श है। आदित्य प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि बारडोली कस्बे में सत्याग्रह करने के बाद ही उन्हें सरदार कहा जाने लगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र सावरन ने बताया कि भारत वर्ष के एकीकरण में उनके सहयोग के बाद उन्हें लौह पुरूष कहा जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य वक्ताओं ने भी सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
इसके बाद एकत्रित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने संस्कृत पाठशाला से ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ कार्यक्रम के तहत दौड़ लगायी। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कानपुर चैराहा होते जेसीज चैराहा से वापिस संस्कृत पाठशाला पहुॅचे। इस मध्य शहीद पार्क में भारत माता की मूर्ती के निकट पहुॅच सभी ने सरदार पटेल जैसा दृढ़ संकल्पि बनने का संकल्प लिया।

दौड़ में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी बृजेश बन्धु, राम जी दिवाकर, योगेन्द्र कैथवार, सोनू सोनी, राकेश तिवारी, भरत नारायण दुवे, योगेन्द्र दुवे, मुकेश कोरी, प्रेमनारायण, जितेन्द्र, राहुल गुप्ता, रवि चतुर्वेदी, विवेक पाठक, अतुल अवस्थी, अतुल तिवारी, विशाल परिहार, शिरीश प्रताप सिंह, अरूण दीक्षित, पंकज अग्निहोत्री, आशू शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Home / Unnao / भाजपा ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम कर मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो