scriptयातायात पुलिस को स्मार्ट करने के लिए दी गई स्मार्ट तकनीक, पुलिस अधीक्षक का यातायात पुलिस को निर्देश | Smart technology given to smarten the traffic police | Patrika News
उन्नाव

यातायात पुलिस को स्मार्ट करने के लिए दी गई स्मार्ट तकनीक, पुलिस अधीक्षक का यातायात पुलिस को निर्देश

– अनलॉक के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश
– जिला नियंत्रण कक्ष व डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण
 

उन्नावJun 02, 2020 / 09:58 pm

Narendra Awasthi

यातायात पुलिस को स्मार्ट करने के लिए दी गई स्मार्ट तकनीक, पुलिस अधीक्षक का यातायात पुलिस को निर्देश

यातायात पुलिस को स्मार्ट करने के लिए दी गई स्मार्ट तकनीक, पुलिस अधीक्षक का यातायात पुलिस को निर्देश

उन्नाव. यातायात पुलिस को हाईटेक करने के लिए आज स्मार्ट फोन सिम सहित बाटा गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात पुलिस को दिए गए स्मार्टफोन से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में मददगार साबित होगा। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक ने जिला नियंत्रण कक्ष और डायल 112 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को चेक किया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद अनलॉक की स्थिति में सड़कों पर यातायात के नियमों का अनुपालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद सदर कोतवाली इंचार्ज ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। जनपद के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में इसी प्रकार का अभियान चलाया गया।

 

 

13 स्मार्टफोन दिए गए यातायात पुलिस को

पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस को सिम सहित 13 स्मार्टफोन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब यातायात पुलिस को चालान करना आसान हो गया है। जिन्हें सिम सहित 13 नए स्मार्टफोन से लैस कर दिया गया है। जिसके माध्यम से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों कार चालान करना अब और अधिक आसान हो जाएगा। प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल से समय की काफी बचत होगी। साथ ही चेकिंग के दौरान ट्रैफिक सुगमता एवं सुचारू रूप से संचालित रहेगा।

 

 

लोगों के साथ विनम्र व्यवहार करें यातायात पुलिस

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि यातायात पुलिसकर्मियों लोगों के साथ विनम्र व्यवहार करें तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से स्वयं को बचाने के लिए भी पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोविड-19 नियमावली के पालन एवं अपराधों की रोकथाम के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान से बाइक चालक व वाहन सवारों में दहशत है। अनलॉक के दौरान लोगों को गाइडलाइन के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 

Home / Unnao / यातायात पुलिस को स्मार्ट करने के लिए दी गई स्मार्ट तकनीक, पुलिस अधीक्षक का यातायात पुलिस को निर्देश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो