scriptकैंसर पीड़ितों के लिए आयुर्वेद में विशेष दवाएं उपलब्ध- डॉ आरके दीक्षित | Special medicine for cancer patient in Ayurveda - Dr RK Dixit | Patrika News
उन्नाव

कैंसर पीड़ितों के लिए आयुर्वेद में विशेष दवाएं उपलब्ध- डॉ आरके दीक्षित

कैंसर से पीड़ित मरीजों का मनोबल हमेशा बनाए रखना चाहिए, यह छूत की बीमारी नहीं
 

उन्नावSep 24, 2021 / 12:50 pm

Narendra Awasthi

कैंसर पीड़ितों के लिए आयुर्वेद में विशेष दवाएं उपलब्ध- डॉ आरके दीक्षित

कैंसर पीड़ितों के लिए आयुर्वेद में विशेष दवाएं उपलब्ध- डॉ आरके दीक्षित

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. आज 22 सितंबर के दिन कैंसर पीड़ितों के लिए खास दिन रहता है। जब हम इसे वर्ल्ड रोज डे के रूप में मनाते हैं। आज के दिन कैंसर पीड़ितों के साथ समय बिताने और उन्हें बीमारी का एहसास कराने से दूर करने का दिन है। इस संबंध में बातचीत करने पर वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर आरके दीक्षित ने कहा कि कैंसर छूत की बीमारी नहीं है। उनके साथ अछूत जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। कैंसर पीड़ित का मनोबल हमेशा बनाए रखना चाहिए।

वर्ल्ड रोज डे के अवसर पर आज विशेष बातचीत में डॉ आरके दीक्षित ने बताया कि आयुर्वेद में इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए काफी दवाइयां हैं। जिसके माध्यम से कैंसर पीड़ित को आराम मिल जाता है। जिला अस्पताल के माध्यम से कैंसर पीड़ित को आगे के अस्पतालों में उपचार के लिए भेजने का रास्ता भी खुलता है। बचाव के संबंध में डॉ दीक्षित ने कहा कि हम सभी को अपने खानपान में सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ ही कौन सी औषधि लेनी है इस पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कैंसर पीड़ित के लिए जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक के माध्यम से उपचार की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि कई मरीज उनके संपर्क में है। एक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां से मरीजों को एसपीजीआई या अन्य अच्छे कैंसर हॉस्पिटल में भी रिफर किया जाता है।

Home / Unnao / कैंसर पीड़ितों के लिए आयुर्वेद में विशेष दवाएं उपलब्ध- डॉ आरके दीक्षित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो