scriptसुनील सिंह साजन का भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी, बोले ऐसे लोगों को चिन्हित कर समय आने पर की जाएगी कार्रवाई | Sunil Singh Sajan address August Kranti | Patrika News
उन्नाव

सुनील सिंह साजन का भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी, बोले ऐसे लोगों को चिन्हित कर समय आने पर की जाएगी कार्रवाई

– पूर्व विधायक सुधीर रावत, उदय राज यादव, बदलू खान ने भी दर्ज कराई अपनी उपस्थिति
– वृक्षारोपण के आयोजन में प्रधानों से लिए गए ब्लैंक चेक
– अगस्त क्रांति दिवस के नाम पर समाजवादी पार्टी का जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

उन्नावAug 09, 2019 / 05:57 pm

Narendra Awasthi

सुनील सिंह साजन

सुनील सिंह साजन का भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी, बोले ऐसे लोगों को चिन्हित कर समय आने पर की जाएगी कार्रवाई

उन्नाव. भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश में फर्जी इन्काउन्टर किये जा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी द्वारा आयोजित अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन मुक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न थानों में बैठने वाले भगवाधारी लोग कर रहे हैं।आने वाले समय में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें कहा कि आज सरकार प्रदेश में वृक्षारोपण का आयोजन करके प्रदेश के सभी प्रधानों से 25-25 हजार के ब्लैंक चेक लिए गये हैं। जिले की सड़कों का हाल किसी से छिपा नहीं है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी वादे झूठे – उदय राज यादव

पूर्व विधायक उदय राज यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा की सरकार ने सभी से झूठे वादे करके छलने का काम किया है, पूरे प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं है। इससे पहले जब प्रदेश में सपा की सरकार थी। तो जो वादे हमारी सरकार ने किये थे उन्हे पूरा करने का काम किया गया था। आगे आने वाले समय में हम अपने किये गये वादों को पूरा करने का काम करेगें।

परीक्षा शुल्क में वृद्धि निर्धन छात्रों का भविष्य अंधकारमय – सुधीर रावत

पूर्व मंत्री सुधीर रावत ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, विशेष वर्गों में हत्याओं की घटनाये बढ़ी हैं। वहीं हाईस्कूल व इण्टर के परीक्षा शुल्क में 150 से 182 प्रतिशत की बढोत्तरी से लाखों निर्धन छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है। सरकारी संरक्षण में खोले गये गौशालाओं के हाल भी किसी से छिपे नहीं है। पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी अरूण शंकर शुक्ला ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में प्रदेश का विकास कार्य ठप्प है। समाजवादी सरकार के कार्यों पर ही भाजपा सरकार अपना नाम दे रही है।

अमृत योजना के नाम पर सपा शासन की सड़कों को खोदा जा रहा है

जिला महासचिव राजेश यादव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत योजना के नाम पर सपा सरकार द्वारा बनवाई गई सड़कों को खराब करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। प्रदेश में 2 साल से भी अधिक का समय हो गया। लेकिन कोई भी काम यह सरकार नहीं कर रही है। उन्नाव जिला भी इससे अछूता नहीं है। गौरतलब है समाजवादी पार्टी कार्यालय के निकट अगस्त क्रान्ति दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अन्तर्गत बेरोजगारी, अत्याचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं किसानों की बदहाली के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा सौंपा गया।

.

इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह बेबी, पूर्व विधायक बदलू खान, सुन्दरलाल कुरील, मनीषा दीपक, सिकन्दरपुर कर्ण ब्लाॅक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष सी. के. त्रिपाठी, राम बहादुर यादव ने किया। इसके बाद वहीं पर आकर सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने पार्टी के नेताओं द्वारा ज्ञापन लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रशांत कटियार, पूर्व प्रमुख औरास ज्ञानेन्द्र सिंह, इस्माइल खान, प्रभा यादव, विवेक सिंह पटेल, राजेश यादव उर्फ साधू डा. योगेन्द्र प्रताप सिंह, वीरेन्द्र शुक्ला, गंगा प्रसाद यादव, जितेन्द्र कुशवाहा, शिशिर गुप्ता, आदिल खान, कुलदीप यादव, राजकुमार यादव, डा. मुन्ना अलवी, शरीफ खान, छोटे लाल भारती, आलोक सिंह, मो. अकरम, राहुल मिश्रा सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे

Home / Unnao / सुनील सिंह साजन का भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी, बोले ऐसे लोगों को चिन्हित कर समय आने पर की जाएगी कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो