scriptमहापुरुषों के सिद्धांतों को भुलाने वाले नहीं बन सकते जनता की पसंद: स्वामी प्रसाद मौर्य | Swami Prasad Maurya said SP BSP used the names of great men | Patrika News
उन्नाव

महापुरुषों के सिद्धांतों को भुलाने वाले नहीं बन सकते जनता की पसंद: स्वामी प्रसाद मौर्य

विचार और नीतियों के कारण आज सभी जातियां भाजपा के साथ खड़ी हैं। राजनीतिक विचारों की होती है। सत्ता शासन में भागीदारी की होती है।

उन्नावSep 24, 2017 / 06:50 pm

shatrughan gupta

swami prasad

Swami Prasad Maurya

उन्नाव. जो हमारे सम्मान की रक्षा करेगा, हम उसकी सम्मान की रक्षा करेंगे। हम गुलाम बन कर एक क्षण भी सत्ता में बने रहने के आदी नहीं हैं। विचार और नीतियों के कारण आज सभी जातियां भाजपा के साथ खड़ी हैं। राजनीतिक विचारों की होती है। सत्ता शासन में भागीदारी की होती है। यही कारण है कि सबका साथ-सबका विकास हो रहा है। स्थानीय निराला प्रेक्षागृह में आयोजित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि सपा जो लोहिया जी की दुहाई दिया करती थी, उसने लोहिया के सिद्धांतों को भुला दिया। यही कारण है कि जनता ने उन्हे आज सत्ता से बाहर कर दिया। क्योंकि जो महापुरुषों का सम्मान नहीं करते, जनता उनका सम्मान नहीं करती। सम्मान समारोह को विधायक पंकज गुप्ता, कुलदीप सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
महापुरुषों का अपमान करने वालों को जनता ने सत्ता से किया दूर

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो व्यक्ति या पार्टी महापुरुषों के प्रति सम्मान नहीं रखती, जो महापुरुषों के नाम का केवल इस्तेमाल करते हंै। उन्हे जनता दूर कर देती है। कांग्रेस ने गरीबी मुक्त भारत का नारा दिया था, परंतु उन्होंने गरीबों को ही दूर कर दिया। बसपा संस्थापक कांशीराम के सिद्धांतों से दूर हुईं मायावती को आज लोगों ने सत्ता से दूर कर दिया। उन्होंने कहा कि वहीं मायावती जो कभी दलित होने का ढोंग किया करती थी। आज दलितों पिछड़ों का सौदा पूंजीपतियों से कर रही हैं। उनके पीछे घूम रही हैं। मायावती आज बड़े-बड़े तिजोरी वालों के हाथों से दो करोड़, चार करोड़ लेने का काम कर रही है।
देश की गुलामी का कारण छुआ-छूत, ऊंच नीच

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि भारतीय समाज के कारण देश गुलाम हुआ। स्वार्थी लोगों ने समाज को बांटने का कार्य किया है। देश की गुलामी का कारण उन्होंने ऊंच नीच, छुआ छूत को बताया। उन्होंने कहा कि छुआ छूत, ऊंच नीच के कारण ही देश गुलाम हुआ था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस अतीत की वापसी का प्रयास कर रहे हैं, फिर से गौरवशाली इतिहास लाने की पहल की जा रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी जाति वाद के खिलाफ अभियान छेड़ा है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को चन्द्रगुप्त, सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कारण पूरे विश्व में देश का ढंका बज रहा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की सोच थी कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान मिल सके। आज देश के सर्वोच्च पद पर समाज के अंतिम पायदान का व्यक्ति आसीन है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात का उदाहरण हंै कि आज महापुरुषों द्वारा देखा गया सपना सकार हो रहा है।

कुशवाहा समाज के लिए विधायकों ने बढ़ाया हाथ
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि कुशवाहा समाज के लिए जो कुछ बन पड़ेगा वह करेंगे। सालों से जो विक्रति समाज में फैली है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। हम सब एक जुट होकर भारती जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि आज जो प्रतिभाओं का सम्मान हो रहा है। उसके पीछे की सोच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है। उन्होंने कुशवाहा समाज पार्टी के हित में किये गये कार्यो को दोहराया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, विनोद मौर्य,नीरज कुमार कुशवाहा, राम गोपाल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हाई स्कूल और इंटर की छात्र-छात्राओं को प्रमाण प्रत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Home / Unnao / महापुरुषों के सिद्धांतों को भुलाने वाले नहीं बन सकते जनता की पसंद: स्वामी प्रसाद मौर्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो