scriptघर में नहीं था कोई, कमरें में अकेली थी लड़की, मौका देखकर घुसा किरायेदार और… | Tenant rape with Distraught girl in lonely room unnao news in hindi | Patrika News
उन्नाव

घर में नहीं था कोई, कमरें में अकेली थी लड़की, मौका देखकर घुसा किरायेदार और…

उन्नाव। शहर के मोहल्ले में उस समय महौल बिगड़त – बिगड़ते बच गया जब एक दुष्कर्मी ने मानसिंक रूप से बीमार किशोरी को दुष्कर्म का शिकार बना लिया। दो धर्मो से

उन्नावNov 15, 2017 / 10:55 am

आकांक्षा सिंह

lucknow

उन्नाव. शहर के मोहल्ले में उस समय महौल बिगड़ते-बिगड़ते बच गया जब एक दुष्कर्मी ने मानसिंक रूप से बीमार किशोरी को दुष्कर्म का शिकार बना लिया। दो धर्मो से मामला जुड़ा होने के कारण मौके पर विधायक भी पहुंच गये। जहां उन्होने पीड़ित परिवार से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर मामले की गंभीरता को बताया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुये मानसिक किशोरी के साथ दुष्कर्मी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। दुष्कर्म की पीड़ित िंकशोरी को मेडिकल के लिये भेजा गया। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी के लिये सक्रिय थी। जिसमें उसे सफलता मिली और दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

दो धर्मों से जुड़ा था दुष्कर्म का मामला

महिलाओं के साथ अपराध घटने का नाम नहीं ले रहा है। अराजक तत्व मौके की तलाश में रहते है। इसी प्रकार का एक मामला सदर कोतवाली में सामने आया। सदर कोतवाली के गांधीनगर में घर के सभी सदस्य काम पर गये थे। मानसिंक रूप से बीमार 14 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। उसी समय मोहल्ले का ही रहने वाला हसीब घर में घुसकर मुंह काला किया। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुयी जब वह घर आये। दो धर्मो से मामला जुड़ा होने के कारण तूल पकड़ रहा था। दुष्कर्म की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में भीड़ इक्ट्ठा हो गयी।

आरोपी गिरफ्तार

वहीं सदर विधायक भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि कार्यवाही होगी। मौके पर ही उन्होने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने कार्यवाही करते हुये एक दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। जो मोहल्ले में रहने वाला किरायेदार था। क्षेत्राधिकारी सदर स्वतंत्र सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। सदर कोतवाली परिसर में हुये खुलासे में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 14 वर्षीय मानसिंक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी हसीब को गिरफ्तार किया गया है। जो सामने किराये के मकान में रहता था।

Home / Unnao / घर में नहीं था कोई, कमरें में अकेली थी लड़की, मौका देखकर घुसा किरायेदार और…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो