scriptWeather Update : आज रात से बदलेगा मौसम, IMD Alert- अगले 4 दिन में होगी झमाझम बारिश | Weather Update : AAj Raat se badlega mausam, IMD Alert- agle 4 din hogi jhamajham barish | Patrika News
उन्नाव

Weather Update : आज रात से बदलेगा मौसम, IMD Alert- अगले 4 दिन में होगी झमाझम बारिश

– आने वाले 4 दिन किसानों के लिए राहत भरी
– खेतों को मिलेगी संजीवनी

उन्नावSep 21, 2020 / 10:45 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार किसानों के लिए आने वाला दिन हो सकता है राहत भरा

मौसम विभाग के अनुसार किसानों के लिए आने वाला दिन हो सकता है राहत भरा

उन्नाव. सितंबर के महीने में गर्मी की गर्माहट से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वहीं दूसरी तरफ किसानों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। किसानों को अपनी फसल को पानी की पूर्ति के लिए उन्हें महंगे सिंचाई के साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन आने वाले 4 दिन किसानों के लिए राहत भरा हो सकता है। जब मौसम विभाग वर्षा की संभावना व्यक्त कर रहा है। जो आज रात से शुरू हो सकता है।

 

मौसम विभाग के अनुसार

आज सोमवार को रात में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं कल सुबह से ही आंधी पानी की संभावना बनी है। मौसम विभाग की मानें तो 60% वर्षा की संभावना है। आगामी 23 सितंबर बुधवार को 80% वर्षा की संभावना के साथ किसानों की फसल को संजीवनी मिल सकती है। गरज के साथ आंधी पानी की संभावना व्यक्त की गई है। यह क्रम दूसरे दिन भी जारी रहेगा। आगामी 24 सितंबर बृहस्पतिवार को भी आंधी और गलत के साथ वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

Home / Unnao / Weather Update : आज रात से बदलेगा मौसम, IMD Alert- अगले 4 दिन में होगी झमाझम बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो