scriptवृद्ध सिख महिला की हत्या, फार्म हाउस में अकेले रहती थी | The painful murder of a Sikh woman | Patrika News

वृद्ध सिख महिला की हत्या, फार्म हाउस में अकेले रहती थी

locationउन्नावPublished: Sep 21, 2018 04:14:35 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

लखनऊ- कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फार्म में अकेले रहती थी, पुत्री, पुत्र और पति सभी अलग अलग रहते है, करोड़ों के फार्म के अलावा कानपुर में भी सम्पति
 
 
 

लखनऊ- कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फार्म में अकेले रहती थी

करोड़पति सिख महिला की बसुली से मारकर दर्दनाक हत्या

उन्नाव. सिख वृद्ध महिला की बसुली से मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। लखनऊ में रहने वाली बेटी ने जब अपनी मां को फोन किया तो फोन नहीं उठा। इस पर पड़ोसी को को फोन करके जानकारी मांगी। मौके पर पहुंचे पडोसी ने मौके पर महिला का रक्त रंजित शव देखा। जिसकी जानकारी उसने लखनऊ मृतका की बेटी को दी। बिटिया ने घटना की जानकारी कानपुर में रहने वाले अपने भाई को दी और मौके पर पहुंची। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। डाग स्क्वायड भी मौके पर आयी। परंतु विशेष जानकारी नहीं मिल पायी। मौके पर खून से लथपथ राजगीर मिस्त्री के काम आने वाली वसुली मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरोसी की घटना

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरोसी की है। लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फार्म में रहने वाली राजेन्द्र कौर (70) पत्नी त्रिलोचन सिंह की अज्ञात लोगों ने बसुली से मार कर हत्या कर दी। घटना के समयच राजेन्द्र सिंह घर में अकेली थी। फार्म में काम करने वाले कर्मचारी छुट्टी लेकर त्यौहार मनाने के लिये चले गये थे। राजेन्द्र कौर के अकेले रहने के कारण परिवारी जन कुछ भी बता नहीं पा रहे है। इस संबंध में बातचीत करने पर अजीत पाल सिंह ने बताया कि राजेन्द्र कौर जूते का अपर बनाने का काम करवाती थी। जिसमें काफी लेबर काम करते थे। इसके साथ फार्म में एक गुरूद्वारा भी बनवाया था। सामाजिक कार्य में आगे बढ़चढ कर हिस्सा लेती थी। इनका लड़का राजप्रीत लालबंगला कानपुर, बिटिया हरप्रीत लखनऊ में रहती है। जबकि पति त्रिलोचन भी अलग रहते है।
पहने हुये जेवर गायब

घटना स्थल पर मुख्य द्वार खुला हुआ था। शव रक्त रंजित पड़ा था। परिजनों ने संभावना व्यक्त की कि किसी जानकार ने ही घटना को अंजाम दिया है। जिसे यह मालूम था कि इस समय महिला घर में अकेली है। देर रात हुयी घटना चोरी की संभावना नहीं दिखायी पड़ी। राजेन्द्र कोर के पहने हुये सोने के कड़े व अन्य जेवर गायब होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके साथ ही मृतका का मोबाइल फोन भी गायब है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तार से कुछ कहा जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो