शहीद भगत सिंह की जयंती पर आज कार्यक्रम का आयोजन अदालत परिसर में किया गया। इस मौके पर लोगों ने भगत सिंह के बहादुरी की गाथा पढ़ी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एक सैकड़ा से भी अधिक अधिवक्ताओं व अन्य लोग को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष के पी अवस्थी, मोहन लाल मिश्रा धीरज , रोटरी क्लब के अतुल मिश्रा, विनोद कृष्ण शर्मा राजा बाबु सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वही सम्मानित किये गए लोगो मे अधिवक्ता अशोक त्रिवेदी, हरीश अवस्थी, धर्मेंद्र वर्मा, नीलम शुक्ला, विस्वास त्रिपाठी, अमित शुक्ला, वजाहत हुसैन काजमी, विनोद पाठक, विनोद त्रिपाठी सहित अन्य कई लोग शामिल रहे