उन्नाव

अपराध की दुनिया से अर्जित की गई 3:30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क

शराब माफिया की तीन करोड़ 58 लाख 27 हजार 260 रुपए की संपत्ति को जिला प्रशासन ने कुर्क कर लिया। यह संपत्ति अपराध की दुनिया से अर्जित की गई थी। क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने यह जानकारी दी। कुर्क की गई संपत्ति में एक डिग्री कॉलेज भी शामिल है। अभियुक्त के खिलाफ जिले की कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

उन्नावFeb 14, 2022 / 12:08 pm

Narendra Awasthi

अपराध की दुनिया से अर्जित की गई 3:30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क

शराब माफिया की करीब 03 करोड़ 58 लाख 27 हजार 260 रुपये की अर्जित संपत्ति को जिला प्रशासन ने कुर्क कर लिया। सीओ सफीपुर ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में एक डिग्री कॉलेज भी शामिल है। अभियुक्त अनिल अवस्थी पुत्र रामनाथ अवस्थी निवासी कस्बा व थाना फतेहपुर चौरासी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सफीपुर पंजीकृत था। विवेचना के दौरान निकल कर सामने आया कि अभियुक्त अनिल अवस्थी शराब माफिया है। जिसका पंजीकृत गैंग है।

थाना फतेहपुर चौरासी का हिस्ट्रीशीटर भी है, ने अपराध से तमाम नामी-बेनामी सम्पत्ति अर्जित की है। जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 73 लाख 87 हजार 260 रुपए है।धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट विगत 3 फरवरी संपत्ति कुर्क किये जाने का आदेश पारित किया था। 10 फरवरी को अभियुक्त अनिल अवस्थी का आवास विकास कालोनी स्थित मकान को जब्त कर लिया गया था। लगभग 15 लाख 60 हजार रुपए की कार रिनोल्ट क्विड नं. UP 32 AU 6740 को दी पुलिस ने नियमानुसार जब्त लिया है।

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले…

डिग्री कॉलेज भी किया गया जब्त

इसके अतिरिक्त जब्त करने वाली संपत्तियों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान रिहायशी भवन के साथ सरोजनी देवी रामनाथ अवस्थी महाविद्यालय ग्राम उतमुपुर गोदरी तहसील बांगरमऊ शामिल है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 45 लाख रुपए है। क्षेत्राधिकारी के अनुसार कुल 8 संपत्तियों को जब्त किया गया है। अभियुक्त अनिल अवस्थी के खिलाफ जिले की फतेहपुर 84, बांगरमऊ, सफीपुर में सात मुकदमे दर्ज हैं। कुर्क करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सफीपुर अंजनी कुमार, नायब तहसीलदार मंजूला मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक माखी राज कुमार, प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर 84 अवनीश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद थे।

Hindi News / Unnao / अपराध की दुनिया से अर्जित की गई 3:30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.