29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले…

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा योगी सरकार ने माफियाओं को माफ नहीं किया गया है। सपा शासन के दौरान अपराधियों को संरक्षण मिलता था। जिससे उनके हौसले बुलंद रहते थे। आज माफिया, अपराधी या तो जेल में है या फिर प्रदेश छोड़ कर जा चुके हैं। 10 मार्च को अखिलेश यादव क्या कहेंगे? यह अभी अनुराग ठाकुर ने बताया। जयंत चौधरी के वोट न डालने पर भी दिया बड़ा बयान।

2 min read
Google source verification
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले...

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले...,दीनदयाल नगर में दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम,दीनदयाल नगर में दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम,अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले...,अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले...

समाजवादी पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा यह बताता है कि अपराध की घटनाओं को यह पहले भी अंजाम देते रहे। गोविंद नगर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी चुनाव मैदान में है जिन के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता रहा। इनके नेताओं की इसी प्रकार से हौसले बढ़ते थे। बेटियों को उठाकर ले जाना, अत्याचार करना, दबा देना जैसी घटनाओं में पर्दे डाले जाते थे। ऐसे नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती थी।

नाम चाहे जितना बड़ा हो, गलत किया तो मिलेगी सजा

आज कोई कितना भी बड़ा नाम होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का काम होगा। सपा शासन के दौरान अपराध गुंडाराज माफिया राज चरम पर था। बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता था। महिलाएं घर से निकलते थी तो सुरक्षित वापस आएंगी इसका भी पता नहीं था। रात में बाहर जाना अपने आप में बहुत बड़ा चिंता का विषय था। उन्नाव की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेता के बेटे ने युवती का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में दबा दिया। 2 मिनट का मौन रखने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि दलित बेटी को न्याय मिलेगा।

10 मार्च को नतीजे आएंगे तो अखिलेश यादव कहेंगे...

अनुराग ठाकुर ने कहा 5 साल पहले गुंडाराज माफिया को समाप्त करने का काम योगी सरकार ने किया है। माफिया राज को माफ नहीं किया। उन्हें या तो जेल में भेजा या फिर प्रदेश से बाहर करने का काम किया है। जब 10 मार्च को नतीजे आएंगे तब अखिलेश यादव कहेंगे कि वहीं हवा है, वही सपा है, जनता जिससे खफा है। 10 मार्च अखिलेश यादव यह भी कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है।

यह भी पढ़ें

UP assembly election 2022 - फर्रुखाबाद की सदर विधानसभा का हाल

जनता ने भी इन्हें वोट देने का मन नहीं बनाया

गोविंद नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी के समर्थन में सभ को संबोधित करने पहुंचे अनुराग ठाकुर सपा सरकार पर हमलावर दिखे तो जयंत चौधरी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी अपना वोट डालने ही नहीं गए। लोगों ने हमसे पूछा कि जयंत चौधरी ने अपना वोट क्यों नहीं डाला। उन्होंने कहा जयंत चौधरी ने इसलिए वोट नहीं डाला क्योंकि जनता ने भी नहीं वोट डालने का मन नहीं बनाया है।