scriptUP assembly election 2022: नाम वापसी के साथ स्थिति स्पष्ट, जाने उन्नाव जिले की विधानसभाओं का हाल | UP assembly election 2022: know latest update all Six assemblies of Unnao district | Patrika News
उन्नाव

UP assembly election 2022: नाम वापसी के साथ स्थिति स्पष्ट, जाने उन्नाव जिले की विधानसभाओं का हाल

नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही प्रत्याशियों की संख्या भी स्पष्ट हो गई है। जिले में अब कुल 57 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। प्रत्याशियों की सबसे अधिक संख्या पुरवा और सबसे कम सफीपुर विधानसभा में है। जाने उन्नाव जिले की सभी विधानसभा के प्रत्याशियों और मतदाताओं की संख्या। ताजा अपडेट के साथ
 

उन्नावFeb 08, 2022 / 10:16 am

Narendra Awasthi

UP assembly election 2022: नाम वापसी के साथ स्थिति स्पष्ट, जाने उन्नाव जिले की विधानसभाओं का हाल

Patrika

उन्नाव जिले में चौथे चरण का मतदान होना है। नाम वापस लेने की तारीख निकल जाने के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गई है कि किस विधानसभा में कौन और कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब जिले में कुल 57 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें सबसे अधिक पुरवा विधानसभा से प्रत्याशी हैं। जबकि सबसे कम सफीपुर में प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला प्रशासन ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। जिले में नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हुई थी। जो 3 फरवरी तक चली। इस दौरान 72 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल थे।

13 पर्चे खारिज, दो ने लिया नाम वापस

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को जांच के दौरान 13 पर्चे खारिज कर दिए गए। जबकि 2 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। नाम वापस लेने वालों में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार भगवान नगर से और रामबालक ने मोहन से शामिल है।

2285870 मतदाता करेंगे मतदान

23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए अब तस्वीर साफ हो गई है। जिले में कुल 2285870 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1240612 पुरुष और 1045145 महिला मतदाता है। जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 113 है।

162 बांगरमऊ विधानसभा

बांगरमऊ में 10 प्रत्याशी मैदान में है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 357017 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 193883 और महिला मतदाताओं की संख्या 163102 है। 32 थर्ड जेंडर के रूप में मतदाता सूची में हैं।

163 सफीपुर विधानसभा

सफीपुर विधानसभा में कुल 7 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 345886 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 190393 और महिला मतदाताओं की संख्या 155487 है थर्ड जेंडर के रूप में 6 मतदाता पंजीकृत हैं।

164 मोहान विधानसभा

मोहान विधानसभा में 9 प्रत्याशियों में मुकाबला है। यहां कुल मतदाता 342702 हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 185 358 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 157 316 है 28 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में मतदाता सूची में दर्ज हैं।

165 उन्नाव विधानसभा

उन्नाव सदर विधानसभा में अब कुल 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं यहां कुल मतदाताओं की संख्या 409053 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 222 136 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 186889 है 28 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में दर्ज है।

यह भी पढ़ें

जब डीएम के आदेश पर रुकवा दी शादी, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान

166 भगवंत नगर

भगवंत नगर विधानसभा में अब कुल में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में है। यहां मतदाताओं की संख्या 416097 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 222136 और महिला मतदाताओं की संख्या 186889 है। 28 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में शामिल है।

167 पुरवा विधानसभा

पुरवा विधानसभा से नामांकन वापस लेने की तारीख निकलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि मुकाबला 13 प्रत्याशियों के बीच होगा। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 415115 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 224 399 और महिला मतदाताओं की संख्या 190 702 है जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 14 है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो