निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को जांच के दौरान 13 पर्चे खारिज कर दिए गए। जबकि 2 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। नाम वापस लेने वालों में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार भगवान नगर से और रामबालक ने मोहन से शामिल है।
23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए अब तस्वीर साफ हो गई है। जिले में कुल 2285870 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1240612 पुरुष और 1045145 महिला मतदाता है। जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 113 है।
बांगरमऊ में 10 प्रत्याशी मैदान में है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 357017 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 193883 और महिला मतदाताओं की संख्या 163102 है। 32 थर्ड जेंडर के रूप में मतदाता सूची में हैं।
सफीपुर विधानसभा में कुल 7 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 345886 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 190393 और महिला मतदाताओं की संख्या 155487 है थर्ड जेंडर के रूप में 6 मतदाता पंजीकृत हैं।
मोहान विधानसभा में 9 प्रत्याशियों में मुकाबला है। यहां कुल मतदाता 342702 हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 185 358 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 157 316 है 28 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में मतदाता सूची में दर्ज हैं।
उन्नाव सदर विधानसभा में अब कुल 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं यहां कुल मतदाताओं की संख्या 409053 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 222 136 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 186889 है 28 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में दर्ज है।
यह भी पढ़ें
जब डीएम के आदेश पर रुकवा दी शादी, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान
166 भगवंत नगरभगवंत नगर विधानसभा में अब कुल में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में है। यहां मतदाताओं की संख्या 416097 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 222136 और महिला मतदाताओं की संख्या 186889 है। 28 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में शामिल है।
पुरवा विधानसभा से नामांकन वापस लेने की तारीख निकलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि मुकाबला 13 प्रत्याशियों के बीच होगा। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 415115 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 224 399 और महिला मतदाताओं की संख्या 190 702 है जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 14 है