scriptमौसम अपडेट – कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों में मौसम का मिजाज | Weather update - how will the weather be in the next 2 days | Patrika News
उन्नाव

मौसम अपडेट – कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों में मौसम का मिजाज

गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर पसरा सन्नाटा, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
 

उन्नावApr 07, 2021 / 08:29 pm

Narendra Awasthi

मौसम अपडेट - कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों में मौसम का मिजाज

पत्रिका

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. मौसम का मिजाज गरम हो गया है। जिसकी गर्मी से तापमान आसमान छू रहा है। वहीं गर्म हवा लोगों को झुलसा रही हैं। ऐसे में सड़कों पर भीड़भाड़ कम दिखाई पड़ रही है। लेकिन सुबह शाम बाजारों में भीड़ जमकर हो रही है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हो रहा है।

आज दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि शाम का तापमान 22 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम खुला रहेगा और तेज चटकदार धूप निकलेगी। गर्मी के कारण लोग चेहरा बंद करके निकल रहे हैं। इसका असर सड़क पर भी दिखाई पड़ रहा है। सन्नाटा पसरा है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिसकी वजह से जीना दुश्वार हो गया है। मच्छर मारने वाली कई ब्रांड की अगरबत्ती बाजार में उपलब्ध है। लेकिन इनका भी असर कम दिखाई पड़ता है। यहां तक की कीटनाशक छिड़काव भी मच्छरों पर कम ही प्रभाव डाल रहा है। जिला मलेरिया विभाग फाइलों पर अपनी कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मलेरिया विभाग को दवा के छिड़काव के लिए सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन इसका भी असर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर नहीं पड़ रहा है। नगरपालिका भी शांत बैठा है।

Home / Unnao / मौसम अपडेट – कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों में मौसम का मिजाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो