scriptWeather update – तापमान में भारी परिवर्तन अगले 5 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम | Weather update - Next five day Weather conditions, temperature | Patrika News
उन्नाव

Weather update – तापमान में भारी परिवर्तन अगले 5 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

– सुबह का मौसम साफ दिखाई पड़ रहा है लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर काफी

उन्नावFeb 23, 2021 / 09:52 am

Narendra Awasthi

Weather forecast

Weather forecast

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. Unnao weather update मौसम के तापमान में भले ही वृद्धि हुई हो लेकिन उतार चढ़ाव अभी भी जारी है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंचने की संभावना है। सर्दी गर्मी के बीच बीमारियों ने भी डेरा डाल दिया है। मौसम बदलाव के साथ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे मौसम के परिवर्तन का असर मैदानी भागों में भी देखने को मिलेगा।

आज उन्नाव में मौसम पूरी तरह से साफ दिखाई पड़ रहा है। टेंपरेचर 19 डिग्री सेल्सियस के आस के आसपास बताया जा रहा है। अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज उन्नाव का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जाने की संभावना है। आगामी 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है इस दौरान मौसम साफ रहेगा। लेकिन हवा की गति लगभग 25 से 30 किलोमीटर के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो