scriptमहिला व उसकी दो पुत्रियों का शव सूखे तालाब के किनारे मिलने से मचा हड़कंप | Woman's body found along with her two daughters on the banks of a dry pond | Patrika News
उन्नाव

महिला व उसकी दो पुत्रियों का शव सूखे तालाब के किनारे मिलने से मचा हड़कंप

– घटना औरास थाना क्षेत्र की
– पुलिस अधीक्षक ने कहा पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

उन्नावMay 26, 2020 / 10:29 am

Narendra Awasthi

महिला व उसकी दो पुत्रियों का शव सूखे तालाब के किनारे मिलने से मचा हड़कंप

महिला व उसकी दो पुत्रियों का शव सूखे तालाब के किनारे मिलने से मचा हड़कंप

उन्नाव. कोविड-19 लॉक डाउन के दौरान महिला का शव दो पुत्रियों के साथ गांव के बाहर तलाब के निकट मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतका और उसके पति के बीच अक्सर विवाद, लड़ाई झगड़ा होता रहता था। जिसके आधार पर पति और उसके देवर को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए कार्रवाई चल रही है। घटना के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।

 

औरास थाना क्षेत्र की घटना

औरास थाना क्षेत्र के गांव पूरन खेड़ा का है। गांव के बाहर तालाब के पास महिला और उसकी दो पुत्रियों जिनकी उम्र लगभग 8 व 9 वर्ष की है का शव पड़ा मिला। जिनकी हत्या कपड़े से गला दबाकर की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। चर्चा के आधार पर पुलिस ने पति और उसके छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि एक महिला जिसकी उम्र लगभग 35 साल व दो बच्चियां जिनकी उम्र लगभग 8 वर्ष 9 वर्ष का शव सूखे तालाब के बगल में पड़ा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है जिनकी गला दबाकर, किसी कपड़े से गला घोटकर हत्या की गई है जानकारी मिली है कि महिला और इनके पति के बीच संबंध ठीक नहीं थे अक्सर लड़ाई मारपीट हुआ करती थी। कल और परसों भी दोनों बीच मारपीट होने की जानकारी मिली है। इस सिलसिले में मृतका के पति और देवर को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

Home / Unnao / महिला व उसकी दो पुत्रियों का शव सूखे तालाब के किनारे मिलने से मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो