scriptइलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब होगी विदेशी और भारतीय भाषाओं की पढ़ाई, बाहरी छात्रों को मिल सकेगा प्रवेश | Foreign and Indian languages will now be taught in Allahabad Universit | Patrika News
यूपी न्यूज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब होगी विदेशी और भारतीय भाषाओं की पढ़ाई, बाहरी छात्रों को मिल सकेगा प्रवेश

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर जया कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब छात्रों को भारतीय भाषाओं के साथ इंटरनेशनल भाषाओं की जानकारी मिले इसके लिए पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिससे छात्रों को कुशल बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। विदेशी भाषाओं की जानकारी मिलने रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा। पूर्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुछ भाषाओं की पाठ्यक्रम शुरू थे।

प्रयागराजNov 26, 2021 / 11:32 am

Sumit Yadav

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब होगी विदेशी और भारतीय भाषाओं की पढ़ाई, बाहरी छात्रों को मिल सकेगा प्रवेश

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब होगी विदेशी और भारतीय भाषाओं की पढ़ाई, बाहरी छात्रों को मिल सकेगा प्रवेश

प्रयागराज: देश में पूरब का अक्सपोर्ड कहे जाने वाले केंद्रीय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 2022-23 से विदेशी और भारतीय विभिन्न भाषाओं की पढ़ाई शुरू होगी। भाषा की पढ़ाई करने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र के अवाला इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नहीं है उनको भी प्रवेश दी जाएगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीत श्रीवास्तव ने सभी विभागों के अध्यक्षों के साथ यह निर्णय लिया है।
इंटरनेशनल भाषाओं का मिलेगा ज्ञान

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर जया कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब छात्रों को भारतीय भाषाओं के साथ इंटरनेशनल भाषाओं की जानकारी मिले इसके लिए पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिससे छात्रों को कुशल बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। विदेशी भाषाओं की जानकारी मिलने रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा। पूर्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुछ भाषाओं की पाठ्यक्रम शुरू थे।

इन भाषाओं की होगी पढ़ाई

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में फ्रेंच, रूसी और जर्मन में डिप्लोमा, संस्कृत विभाग में चीनी, मध्य ईरानी और तिब्बती, हिंदी विभाग में बांग्ला, पंजाबी, तमिल, तेलगु और मराठी शामिल होंगे।इसके साथ ही उर्दू विभाग में उर्दू, अरबी और फ़ारसी भाषाओं का पाठ्यक्रम शुरू होगी। भाषाओं के पाठ्यक्रम को लेकर समिति बनाकर पाठ्यक्रम के लिए फीस, संरचना और सीटों का मानक जल्द तय होगा।

Home / UP News / इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब होगी विदेशी और भारतीय भाषाओं की पढ़ाई, बाहरी छात्रों को मिल सकेगा प्रवेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो