वराणसी. श्रृंगार गौरी विवाद के बीच रविवार को ज्ञानवापी परिसर में दूसरे दिन का सर्वे शुरू कर दिया गया है। भारी पुलिस बल के बीच सर्वे शुरू हो गया है। आज तहखाने के बाद ऊपरी मंजिल के कमरों व दीवारों पर सर्वे शुरू हो गया है। अभी तक पश्चिमी दीवार पर कुछ सर्वे का काम पूरा किया गया है। ज्ञानवारी मस्जित के अंदर सर्वे की टीम मौजूद है। पश्चिमी दरवाजे का चौथा ताला तोड़ा गया है। आज सर्वे टीम गुम्बदों का सर्वे भी करेगी। खम्बों का सर्वे भी किया जा रहा है। जिस इलाके में नमाज पढ़ी जाती है उस क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है।
•May 15, 2022 / 09:37 am•
Prashant Mishra