scriptनैक मूल्यांकन में ग्रेड ए पाने वाला यूपी का पहला राज्य विश्ववद्यायल बना एमएमएमटीयू | mmmtu gorakhpur first ranking in up in naac | Patrika News
गोरखपुर

नैक मूल्यांकन में ग्रेड ए पाने वाला यूपी का पहला राज्य विश्ववद्यायल बना एमएमएमटीयू

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एन.ए.ए.सी.) के मूल्यांकन में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को उत्‍तर प्रदेश के राज्‍य व‍िश्‍वव‍िद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्‍ध‍ि कु्लध‍िपत‍ि आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने एमएमएमयूटी के कुलपत‍ि को बधाई दी है।

गोरखपुरJun 15, 2022 / 12:01 pm

Punit Srivastava

mmmut.jpg
गोरखपुर तेजी के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल) ने मूल्यांकन के बाद ‘ए’ ग्रेड जारी किया है। इसके साथ ही यह विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला ऐसा राज्य विश्वविद्यालय बन गया है, जिसे ‘ए’ ग्रेड हासिल करने में सफलता मिली है।इसके साथ ही प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देश के उन चुन‍िंदा विश्वविद्यालय में भी शामिल हो गया है, जिसे पहले प्रयास में ही ‘ए’ ग्रेड मिला है। एक दिसंबर 2013 में इंजीनियर‍िंग कालेज से विश्वविद्यालय में तब्दील होने वाले इस संस्थान ने पहली बार नैक मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था।
प्रदेश में इस समय 34 राज्य विश्वविद्यालय हैं। इनमें इससे पहले कोई भी विश्वविद्यालय अब तक नैक के ‘बी प्लस-प्लस’ ग्रेड से आगे नहीं बढ़ सका था। विश्वविद्यालय को यह सफलता कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के नेतृत्व में बीते दो वर्ष के अनवरत प्रयास से मिली है।
2020 से ही विश्वविद्यालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी थी। पिछली नौ जून को नैक टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट देने के बाद प्रक्रिया सम्पन्न हुई और पांच दिन में ही परिणाम आ गया। विश्वविद्यालय की इस बड़ी सफलता पर कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन करके कुलपति को बधाई दी है।
एमएमएमटीयू के कुलपति जे पी पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय को बड़ी सफलता मिली है। पहली बार के मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड मिलना और भी बड़ी बात है। यह सब हमारी टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।
NAAC का फुल फॉर्म “National Assessment and Accreditation Council” है | हिंदी भाषा में इसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एन.ए.ए.सी.) के नाम से जाना जाता है | इस संस्था के द्वारा भारत में उच्च शिक्षा की यूनिवर्सिटी और महाविद्यालयों का मूल्यांकन करके उन्हें मान्यता प्रदान की जाती है | गुणवत्ता की जाँच से शिक्षा का स्तर अच्छा बना रहता है|
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो