scriptशपथ ग्रहण समारोह से पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं | Modi Oath Ceremony 3.O Akhilesh Yadav targets BJP before swearing in ceremony | Patrika News
यूपी न्यूज

शपथ ग्रहण समारोह से पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं

Modi Oath Ceremony 3.O: नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा।

लखनऊJun 09, 2024 / 06:33 pm

Anand Shukla

Modi Oath Ceremony 3.O Akhilesh Yadav targets BJP before swearing in ceremony
Modi Oath Ceremony 3.O: देश में लगातार तीसरी बार एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की सरकार बनने जा रही है। रविवार शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के अलावा सहयोगी दलों के सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए सांसद नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘‘अधर में लटकी हुई सरकार’’ करार देते हुए भाजपा पर तंज किया है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं। अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं।”

नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

नरेन्द्र मोदी रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में गठबंधन सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले के दो कार्यकाल में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। मगर इस बार उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में सरकार के गठन में तेलुगु देशम पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की भूमिका निर्णायक हो गई है।

यूपी में सबसे ज्यादा 37 सीटें जीती सपा

सपा ने ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसने अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 37 सीटें जीती हैं।
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता होंगे। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं के अलावा गणमान्य व्यक्तियों और विशेष आमंत्रितों के भी राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

Hindi News/ UP News / शपथ ग्रहण समारोह से पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं

ट्रेंडिंग वीडियो