scriptप्रयागराज हत्याकांड: पीड़ित परिवार से 40 मिनट तक प्रियंका गांधी ने की बात, न्याय दिलाने और हर सम्भव मदद करने की वादा | Priyanka Gandhi spoke to the victim's family for 40 minutes | Patrika News
यूपी न्यूज

प्रयागराज हत्याकांड: पीड़ित परिवार से 40 मिनट तक प्रियंका गांधी ने की बात, न्याय दिलाने और हर सम्भव मदद करने की वादा

प्रयागराज पहुंचकर प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में दलितों के साथ अन्याय हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन के संरक्षण में बड़े-बड़े अपराध और हत्या जैसी घटनाएं हो रही है। प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक परिवार को न्याय और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद करेगी कांग्रेस पार्टी।

प्रयागराजNov 26, 2021 / 08:25 pm

Sumit Yadav

प्रयागराज हत्याकांड: पीड़ित परिवार से 40 मिनट तक प्रियंका गांधी ने की बात, न्याय दिलाने और हर सम्भव मदद करने की वादा

प्रयागराज हत्याकांड: पीड़ित परिवार से 40 मिनट तक प्रियंका गांधी ने की बात, न्याय दिलाने और हर सम्भव मदद करने की वादा

प्रयागराज: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों धारदार हथियार से हत्या के मामले पीड़ित परिजनों से मिलने शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा संगमनगरी पहुंची। एयरपोर्ट से निकलकर प्रियंका गांधी सीधे पीड़ित परिजनों के घर पहुंची। दलित पीड़ित परिवार के साथ 40 मिनट तक प्रियंका गांधी ने बात किया। मृतक के भाई और उनकी पत्नी से बात करते हुए घटना के बारे में प्रियंका गांधी ने गहराई से जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रयागराज की दर्दनाक घटना में पुलिस की पूरी तरह से लापरवाही सामने आई है। दलित परिवार पिछले तीन महीने से थानों के चक्कर लगाता रहा था लेकिन उनको न्याय नहीं मिला। इसी तरह से यूपी में दलितों के साथ अत्याचार और हत्या जैसी घटनाएं घट रही है।
पीड़ित परिवार की मदद करेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार को न्याय और हर सम्भव मदद करने बात की है। परिवार के लोगों की देखरेख के लिए प्रियंका ने एक टीम का गठन किया है। आर्थिक मदद से लेकर हर तरह की मदद करने का वादा किया है। मृतक भाई के पत्नी राधा देवी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने यह वादा किया है कि जो भी पुलिस कर्मी इस घटना में शामिल है उनके साथ आरोपियों के ऊपर कठोर कार्रवाई होगी। घटना में शामिल सभी अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
40 मिनट तक रहीं प्रियंका गांधी

घटना स्थल पर प्रियंका गांधी 40 मिनट तक पीड़ित परिवार के साथ रहीं। परिवार के सभी दुःख दर्द को सुना और उनके साथ खड़े रहने का वादा किया है। कितने साल का विवाद था और कौन-कौन आरोपी सभी के बारे में जानकारी लिया है। पीड़ित परिवार से बात करने के बाद प्रियंका गांधी रवाना हुई।

Home / UP News / प्रयागराज हत्याकांड: पीड़ित परिवार से 40 मिनट तक प्रियंका गांधी ने की बात, न्याय दिलाने और हर सम्भव मदद करने की वादा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो