scriptAyodhya Ram Mandir Live:आज से प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू, जलाई गई गुजरात से लाई 108 फीट लंबी अगरबत्ती | Patrika News

Ayodhya Ram Mandir Live:आज से प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू, जलाई गई गुजरात से लाई 108 फीट लंबी अगरबत्ती

Ayodhya Ram Mandir Live: अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आज से शुरू हो रहे हैं। ये का0र्यक्रम 6 दिन तक चलेंगे। आज यजमान सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान करेंगे। 17 जनवरी को राम लला अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे। अगले दिन यानी 18 जनवरी को भगवान गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। राम मंदिर से जुड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहिए patrika.com के साथ।

Jan 16, 2024 / 03:45 pm

Aman Pandey

ram mandi live update

राम मंदिर की प्रतीकात्मक तस्वीर

16 Jan, 2024 | 01:33 PM

अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि 22 जनवरी को नए राम मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह है। इससे पहले मंगलवार से यहां मंदिर परिसर में अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। ये 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। प्रधान आचार्य काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित दीक्षित होंगे। वहीं, इंडिगो ने मुंबई और अयोध्या के बीच सीधी उड़ान शुरू कर दी है।

अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए गए थे। रामलला की मूर्ति का प्रायश्चित और कर्मकूटी का पूजन शुरू हो चुका है।

प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अतिथि

150 से अधिक परंपराओं के संत, भारतीय आध्यात्मिकता, धर्म, संप्रदाय, पूजा पद्धति, परंपरा के सभी विद्यालयों के आचार्य, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा सहित 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तातवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की कार्यक्रम में शामिल होंगे।

16 Jan, 2024 | 01:33 PM

अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि 22 जनवरी को नए राम मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह है। इससे पहले मंगलवार से यहां मंदिर परिसर में अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। ये 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। प्रधान आचार्य काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित दीक्षित होंगे। वहीं, इंडिगो ने मुंबई और अयोध्या के बीच सीधी उड़ान शुरू कर दी है।

अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए गए थे। रामलला की मूर्ति का प्रायश्चित और कर्मकूटी का पूजन शुरू हो चुका है।

16 Jan, 2024 | 01:33 PM

अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि 22 जनवरी को नए राम मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह है। इससे पहले मंगलवार से यहां मंदिर परिसर में अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। ये 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। प्रधान आचार्य काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित दीक्षित होंगे। वहीं, इंडिगो ने मुंबई और अयोध्या के बीच सीधी उड़ान शुरू कर दी है।

16 Jan, 2024 | 01:33 PM

गुजरात से आई 108 फीट लंबी अगरबत्ती जलाई गई

गुजरात से आई 108 फीट लंबी अगरबत्ती जला दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने नए बस अड्डे के पास अगरबत्ती को प्रज्वलित किया। अगरबत्ती का वजन 3610 किलो है और यह 3.5 फ़ीट चौड़ी है। यह अगरबत्ती 50 किलोमीटर के क्षेत्र को सुगंधित करेगी।

Hindi News/ UP News / Ayodhya Ram Mandir Live:आज से प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू, जलाई गई गुजरात से लाई 108 फीट लंबी अगरबत्ती

ट्रेंडिंग वीडियो