scriptUP weather forecast: 20 अप्रैल को बारिश के साथ धूल भरी आंधी का कहर, ‘हीट वेव’ का भी असर | UP weather alert: April 20 dust storm, rain wreaked havoc, | Patrika News
यूपी न्यूज

UP weather forecast: 20 अप्रैल को बारिश के साथ धूल भरी आंधी का कहर, ‘हीट वेव’ का भी असर

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी हिमालय पर आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 अप्रैल को दिखाई पड़ेगा।‌ जब धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। ‌

फर्रुखाबादApr 19, 2024 / 06:18 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दोपहर के बाद हवाओं की गति और भी तेज हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। गर्मी भी भीषण पड़ रही है। आसमान से जैसे आग की बारिश हो रही है। 20 अप्रैल को मौसम में एक बार फिर जबरदस्त परिवर्तन आने की संभावना है। जब तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें
 

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

कानपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहने की संभावना है। तेज धूप भी निकलेगी। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा में नमी रहेगी। ‌
फर्रुखाबाद का मौसम

 मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन हवा में नमी रहेगी। 

Home / UP News / UP weather forecast: 20 अप्रैल को बारिश के साथ धूल भरी आंधी का कहर, ‘हीट वेव’ का भी असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो