यूपी न्यूज

यूपी वेदर फोरकास्ट: तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी बनेगी आफत, किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा और धूल भरी आंधी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम में भी जबरदस्त परिवर्तन आएगा। तेज हवाओं के कारण खुले में जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए कष्टकारी होगा। लोगों को अलर्ट किया गया है। ‌

फर्रुखाबादApr 22, 2024 / 05:54 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी के अनुसार धूल भरी आंधी और तेज हवाओं से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सामान्य से तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद (farrukhabad) में आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। लोगों को अलर्ट किया गया है। आगामी 23 अप्रैल को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कानपुर (Kanpur) के आसमान में भी बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रिमझिम बारिश भी होने की संभावना है। मंगलवार 23 अप्रैल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन और रात में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कानपुर का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंगलवार 23 अप्रैल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News / UP News / यूपी वेदर फोरकास्ट: तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी बनेगी आफत, किया गया अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.