scriptWeather Alert: चिलचिलाती धूप और लू से नहीं मिलेगी  राहत,चेतावनी जारी  | Weather Alert: There will be no relief from the scorching sun and heat wave, warning issued | Patrika News
यूपी न्यूज

Weather Alert: चिलचिलाती धूप और लू से नहीं मिलेगी  राहत,चेतावनी जारी 

Heat Wave : आज लखनऊ में प्रचंड धूप के बीच 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा, घर से निकलने से पहले अपने स्वास्थ्य का रखें ध्यान और सही समय पर स्थाई जगहों पर पहुंचे। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी। आइये जानते हैं आज का मौसम …..

लखनऊApr 28, 2024 / 12:09 pm

Ritesh Singh

UP Weather
यूपी में चिलचिलाती धूप और लू की वजह से यहां के रहने वाले  प्रचंड गर्मी झेल रहे हैं। कानपुर प्रदेश का एकमात्र जिला रहा, जहां दिन और रात को सबसे अधिक गर्मी रही। कानपुर में दिन का अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। (UP Weather)मौसम के जानकारों के अनुसार  पूरे प्रदेश में अप्रैल भर भीषण तपिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रविवार को पूरे प्रदेश में प्रचंड धूप निकलेगी और 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तपिश भरी हवा चलेगी।

लखनऊ में तीन दिन दिखा गर्मी की तपिश 

लखनऊ में शनिवार को सुबह आंशिक बदली रही, लेकिन दोपहर तक आसमान साफ होने से प्रचंड धूप निकली। इस दौरान 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चली। यहां दिन का तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह लगभग सामान्य था। शुक्रवार को जमकर सूरज ने आग उगला और इसके बाद शनिवार को तापमान में मामूली गिरावट आयी है। दिन के तापमान में गिरावट हुई लेकिन रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को रात का तापमान एकदम से चार बढ़कर 27.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार से धूप में तेजी आएगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
UP Weather

लखनऊ में पहली बार 42  डिग्री पार 

( Heat Wave) गुरुवार को अप्रैल में पहली बार पारा 42 डिग्री को पार कर गया। शनिवार को तापमान तीन डिग्री कम होकर लखनऊ का तापमान 39.3 पर आ गया। तापमान में कमी जरूर आयी लेकिन इसका गर्मी पर कुछ खास असर नहीं दिखा। लखनऊ सुबह से ही गर्मी ने  अपने  तेवर दिखाने शुरू कर दिये।

Home / UP News / Weather Alert: चिलचिलाती धूप और लू से नहीं मिलेगी  राहत,चेतावनी जारी 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो