आगरा

ABVP का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में, बृज संस्कृति के दर्शन कराए जाएंगे

-आगरा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा ABVP का राष्ट्रीय अधिवेशन
-विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने लिया अधिवेशन स्थल का जायजा
-बृज संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी सबके लिए खुली रहेगी
 

आगराOct 13, 2019 / 02:56 pm

Bhanu Pratap

ABVP, Akhil Bharitya Vidyarthi parishad, Rashtriya sammelan, National Exicutive, agra college ground, agra college, Agra, ABVP President, Braj culture,

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन नम्वबर में आगरा में होगा। अधिवेशन के स्थल का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय नेतृत्व ने जायजा लिया। व्यवस्थाएं देखीं। निर्देश दिया कि उत्तम व्यवस्था की जाए। देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं को यहां किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का ये प्लान चौंकाने वाला है, पढ़िए किस आधार पर मांगे जा रहे वोट

आगरा कॉलेज मैदान पर होगा अधिवेशन

आगरा कॉलेज आगरा के मैदान पर विद्यार्थी परिषद का 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 25 नवंबर, 2019 तक आयोजित होगा। इसमें देश भर से लगभग दो हजार छात्र, छात्रा, शिक्षक एवं शिक्षाविद कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस चार दिवसीय अधिवेशन में आगरा कॉलेज मैदान को पूरी भव्यता के साथ एक नगर के रूप में सजाया जाएगा। अलग- अलग कार्यक्रमों के हिसाब से पंडाल व सभागार बनाये जाएंगे।
यह भी पढ़ें

गायत्री मंत्र की इस महिमा को सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान, जीवन में पानी है सफलता तो करें इस मंत्र का जाप, देखें वीडियो

हर कोई देख सकेगा प्रदर्शनी

ब्रज की पावन संस्कृति को दर्शाती हुई एवं महापुरुषों की जीवनी को वर्णित करने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी अधिवेशन के दौरान समाज व शहर के सभी नागरिक व छात्र- छात्राओं के भ्रमण के लिए खुली रहेगी।
यह भी पढ़ें

Sharad Purnima 2019: अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होगा चन्द्रमा, आज होगा पूजा, व्रत और स्नान

abvp leader
ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के. एन. रघुनंदन, जी. लक्ष्मण, श्रीहरि बोरिकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री जयकरण, नितिन माहेश्वरी, योगेंद्र वर्मा, हर्ष गौतम आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

Sharad Purnima अगर आपको है दमा, अस्थमा, श्वांस रोग तो इस गुरुद्वारे में लीजिए दवा, इतने बजे तक पहुंचें
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.