script15 दिसंबर से शुरू होगी BJP की महारैली: 6 क्षेत्रों में पीएम मोदी का भाषण, 403 विधानसभा में रहेंगे 2 दर्जन केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री | BJP's rally will start in December PM Modi's speech in 6 areas | Patrika News
UP Special

15 दिसंबर से शुरू होगी BJP की महारैली: 6 क्षेत्रों में पीएम मोदी का भाषण, 403 विधानसभा में रहेंगे 2 दर्जन केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 फिर से रिकॉर्ड बनाकर सरकार बनाने की तैयारी भाजपा करने में जुटी हुई है। इसमें वोटरों को साधने के लिए भाजपा यात्राओं का काफिला शुरू हो चुका है। वहीं इसी फॉर्म्युले से उसने 2017 में बसपा और सपा का सालों से बना किला तोड़ा था। लेकिन इस बार हवा अलग है।

Dec 05, 2021 / 06:25 pm

Dinesh Mishra

2021_2image_11_52_368815278modiandshahnew-ll.jpg
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 फिर से रिकॉर्ड बनाकर सरकार बनाने की तैयारी भाजपा करने में जुटी हुई है। इसमें वोटरों को साधने के लिए भाजपा यात्राओं का काफिला शुरू हो चुका है। वहीं इसी फॉर्म्युले से उसने 2017 में बसपा और सपा का सालों से बना किला तोड़ा था। लेकिन इस बार हवा अलग है। खुद भाजपा सरकार के खिलाफ भी कई जिलों में इस समाया नाराजगी चल रही है। ऐसे में खुद पीएम मोदी आने वाले एक हफ्ते में यूपी की 6 रैलियों से शुरुआत करने जा रहे हैं। इन रैलियों की शुरुआत प्रयागराज से होगी। वहीं मथुरा और अयोध्या से भी यात्राओं के आगाज पर विचार चल रहा है।
6 क्षेत्रों से शुरू हुई रैली से 403 विधानसभा क्षेत्रों में जानें की तैयारी
विधानसभा चुनाव का विजयपथ तैयार करने के लिए भाजपा प्रदेश में छह यात्राएं निकालेगी। ये सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी। इनका समापन जनवरी के पहले सप्ताह में लखनऊ में मेगा रैली में होगा। रैली को पीएम नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे। संगठनात्मक लिहाज से भाजपा के अवध, काशी, रूहेलखंड-ब्रज, पश्चिम, गोरक्ष और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र हैं। हर क्षेत्र से यात्रा निकाली जाएगी।
2017 विधानसभा चुनावों का रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी
2017 में चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही भाजपा ने चार परिवर्तन यात्राओं के जरिए प्रदेश का हर कोना मथा था। यह यात्राएं सहारनपुर, झांसी, बलिया और सोनभद्र से निकली थीं, जिसमें भाजपा के सभी बड़े चेहरों ने हिस्सा लिया था। इसका समापन लखनऊ में परिवर्तन रैली के जरिए हुआ था, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के चुनावी अभियान को और पैना बनाया था। अब 2022 में सत्ता वापसी के लिए भाजपा छह यात्राएं निकाल रही हैं।
सीएम योगी योजनाओं के ज़रिए जनता को साध रहे
सीएम योगी ने कहा कि हम गरीब कल्याण योजनाओं, सुरक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धियों के साथ ही आस्था के सम्मान को लेकर उठाए गए कदमों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। अब सब लोग अयोध्या जाना चाहते हैं, काशी अब विश्व पटल पर नजर आ रही है। योगी के बयान से साफ है कि विकास के साथ ही हिंदुत्व के सरोकार भी भाजपा के चुनावी हथियार होंगे। यात्राओं की शुरुआत के जरिए भी इन प्रतीकों और संदेशों को साधने की नजर है।
ब्रज क्षेत्र या काशी? इस मंथन जारी
इस बार चुनावों में जीत दर्ज कराने की यात्रा में अभी शुरुआत करने के स्थान पर मंथन चल रहा है। जिसमें काशी में प्रयागराज और ब्रज क्षेत्र की यात्रा कृष्णभूमि मथुरा से आरंभ करने पर विचार चल रहा है। जबकि अवध क्षेत्र की यात्रा की शुरुआत अयोध्या से करने पर विचार चल रहा है। इसी तरह काशी क्षेत्र की यात्रा गाजीपुर या प्रयागराज तो गोरखपुर क्षेत्र की यात्रा बलिया या बस्ती से शुरू करने का प्रस्ताव है। वेस्ट यूपी में सहारनपुर से यात्रा का आगाज हो सकता है तो कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की यात्रा को झांसी से हरी झंडी दिखाई जा सकती है।
15 दिसंबर से शुरू हो सकती हैं यात्राएं
यात्राओं की जो रूपेरखा बनाई गई है, उसके अनुसार 15 से 17 दिसंबर के बीच इन्हें शुरू की तैयारी है। 13 दिसंबर तक पीएम नरेंद्र मोदी के पहले से यूपी में कार्यक्रम लगे हुए हैं। यात्राओं का प्रस्तावित रूट और अंतिम प्लान 11 दिसंबर को होने वाली बैठक में शुरू किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सीएम को मिलेगी ज़िम्मेदारी
यात्राओं में केंद्रीय नेतृत्व मसलन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित दूसरे केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े चेहरे भी अलग-अलग जिलों में यात्रा की कमान संभाल सकते हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित यूपी के सरकार-संगठन के बड़े चेहरे भी यात्रा की अगुआई करेंगे।

Home / UP Special / 15 दिसंबर से शुरू होगी BJP की महारैली: 6 क्षेत्रों में पीएम मोदी का भाषण, 403 विधानसभा में रहेंगे 2 दर्जन केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो