scriptनेता चढ़ा मोबाइल टावर, भाजपा विधायक का धरना | Leader climbs mobile tower, BJP MLA's picket | Patrika News
UP Special

नेता चढ़ा मोबाइल टावर, भाजपा विधायक का धरना

Leader climbs mobile tower, BJP MLA’s picket भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष एवं पार्षद पति भैरूलाल टांक बुधवार दोपहर बस स्टैण्ड के निकट मोबाइल टावर पर चढ़ गए। विधायक गोपीचंद मीणा भी वहां आ गए और धरना स्थल पर बैठ गए

Sep 22, 2021 / 08:25 pm

Narendra Kumar Verma

Leader climbs mobile tower, BJP MLA's picket

Leader climbs mobile tower, BJP MLA’s picket


भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष एवं पार्षद पति भैरूलाल टांक बुधवार दोपहर बस स्टैण्ड के निकट मोबाइल टावर पर चढ़ गए। वे जहाजपुर नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता को हटाने, पालिका में रिक्त कर्मचारियों को लगाने समेत कई मांग कर रहे है।
घटनाक्रम पता चलने पर टांक के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी भी टावर के नीचे धरने पर बैठ गए। सूचना पर विधायक गोपीचंद मीणा भी वहां आ गए और धरना स्थल पर बैठ गए। रात तक भाजपा नगर अध्यक्ष टांक टावर पर चढ़े हुए थे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी समझाइश में लगे हुए थे।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव कांटिया ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा लम्बे समय से राजनीतिक प्रभाव में आकर नगर पालिका में नहीं आ रहे। इससे जहाजपुर का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। ईओ को हटाने की मांग पर भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टांक दोपहर पौने दो बजे बस स्टैण्ड स्थित निजी मोबाइल कम्पनी के टावर पर चढ़ गए और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर डीएसपी महावीर शर्मा, तहसीलदार मुकुलसिंह शेखावत तथा जहाजपुर थानाप्रभारी राजकुमार नायक वहां पहुंचे।
अधिकारियों ने टांक को समझाने का प्रयास किया। टांक ने मांगे नहीं मानने तक टावर से उतरने से मना कर दिया। उनका कहना था कि ज्यादा जोर-जबर्दस्ती की गई तो वे टावर से नीचे कूद जाएंगे। भाजपाई टांक के समर्थन पर धरने पर बैठे टांक के टावर पर चढऩे की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी समर्थन में पालिका के पीछे नेहरू उद्यान में टावर के समीप धरने पर बैठ गए।
नगर अध्यक्ष नरेश मीणा ने बताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक टांक टावर से नीचे नहीं उतरेंगे। भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनके समर्थन में धरने पर बैठे रहेंगे। इसका पता चलने पर विधायक गोपीचंद मीणा भी वहां पहुंचे और धरने में शामिल हुए।

Home / UP Special / नेता चढ़ा मोबाइल टावर, भाजपा विधायक का धरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो