scriptजानिए बैंक कर्मचारियों को कब-कब मिलेंगी सरकारी छुट्टियां, यहां देखें पूरी सूची | up bank gazetted holidays list 2019 | Patrika News
लखनऊ

जानिए बैंक कर्मचारियों को कब-कब मिलेंगी सरकारी छुट्टियां, यहां देखें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट बैंक कर्मचारियों को इस साल कितनी मिलेगी सरकारी छुट्टियां
 

लखनऊApr 19, 2019 / 10:43 pm

Neeraj Patel

up bank gazetted holidays list 2019

जानिए बैंक कर्मचारियों को कब-कब मिलेंगी सरकारी छुट्टियां, यहां देखें पूरी सूची

लखनऊ. अगर आप उत्तर प्रदेश में बैंक कर्मचारी के रूप में सरकारी या प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर हैं। आपको यहां पर 2019 में बैंकों की सरकारी छुट्टियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। बता दें कि भारत में बैंक की सरकारी छुट्टियां हर राज्‍य में अलग-अलग होती हैं। हालांकि केंद्र सरकार और कार्मिक मंत्रालय देश में कुछ सार्वजनिक बैंक के सरकारी अवकाश का ऐलान करती हैं। जैसे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (2 अक्टूबर)। इसी के साथ कुछ बैंक की सरकारी छुट्टी सांस्कृतिक और धार्मिक दिनों में भी होती हैं। जैसे- बुध पूर्णिमा, दिवाली, दशहरा, क्रिसमस, ईद मकर संक्रांति और होली आदि।

2019 में सरकारी छुट्टियों के कैलेन्डर के अनुसार पूरी सूची यहां पर देख सकते हैं। हालांकि आधिकारिक ऐलान होने के बाद इनमें कुछ बदलाव भी हो सकते है। इसके अलावा सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक हर महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

जानिए बैंक कर्मचारियों को कब कब मिलेंगी सरकारी छुट्टियां

दिन – तारीख – हॉलिडे

शुक्रवार – 19 अप्रैल, 2019 – गुड फ्राइडे

बुधवार – 01 मई, 2019 – लेबर डे

शनिवार – 18 मई, 2019 – बुद्ध पूर्णिमा

बुधवार – 05 जून, 2019 – ईद-उल-फितर

गुरुवार – 04 जुलाई, 2019 – रथ यात्रा

सोमवार – 12 अप्रैल, 2019 – बकरी ईद / ईद उल-अधा

गुरुवार – 15 अगस्त, 2019 – रक्षा बंधन

गुरुवार – 15 अगस्त, 2019 – स्वतंत्रता दिवस

शनिवार – 24 अगस्त, 2019 – जन्माष्टमी

सोमवार – 02 सितंबर, 2019 – विनायक चतुर्थी

मंगलवार – 10 सितंबर, 2019 – मुहर्रम

बुधवार – 11 सितंबर, 2019 – ओनम

बुधवार – 02 अक्टूबर, 2019 – महात्मा गांधी जयंती

मंगलवार – 08 अक्टूबर, 2019 – दशहरा

रविवार – 27 अक्टूबर, 2019 – दिवाली

रविवार – 10 नवंबर, 2019 – मिलाद उल नबी

मंगलवार – 12 नवंबर, 2019 – गुरु नानक जयंती

बुधवार – 25 दिसंबर, 2019 – क्रिसमस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो