scriptइस राशि के जातक पर आज बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बरसेगा धन | aaj ka rashifal 11 october 2019 maa laxmi blessed on these zodiac sign | Patrika News
वाराणसी

इस राशि के जातक पर आज बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बरसेगा धन

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

वाराणसीOct 11, 2019 / 09:17 am

sarveshwari Mishra

Rashifal

Rashifal

मेष राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप नए तरीके से अपने काम करेंगे। आपके साथ आज मां लक्ष्मी का आशीर्वाद है और अचानक से आज आपको धन लाभ भी हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों का दिन आज शुभ रहेगा। कारोबार के लिए नए साथियों से जुड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान होगा। दिनचर्या संतुलित रहेगी। मन के अनुसार आप काम करेंगे।

मिथुन राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपको थोड़ी बहुत परेशानियां हो सकती हैं। वहीं लेनदेन से आज आपको बचना होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का दिन आज सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास आपके ऊपर थोड़ा भारी पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। पहले की हई बचत आज आपके काम आ सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज जज्बातों और आक्रामकता पर काबू रखें। घर की सजावट के लिए मंहगी वस्तुएं खरीद सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा. शासन से लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराने झगड़ों का निबटारा होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का दिन अच्छा बीतेगा। भावनाओं में बहकर आर्थिक फैसले न करें। किसी भी तरह के विवाद से बचें। शारीरिक रूप से सेहतमंद रहेंगे। नए प्रेम संबंध स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अविवाहितों के विवाह का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी जवाबदेही बढ़ जाएगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला आप कर सकते हैं। विदेशों से धन प्राप्ति का योग है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। समझदारी से काम लेने से जबरदस्त आर्थिक सफलता मिलेगी। पैसा व्यय करने की आदत काम बिगाड़ सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। दफ्तर में सहकर्मी आपकी किसी बात पर बुराई कर सकती है। लेकिन आपकी लोकप्रियता इससे नहीं कम होगी। आत्मविश्वास आपका चरम पर होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। काम से बचे नहीं बल्कि जी तोड़ मेहनत करें। डायबीटीज के मरीज थोड़ा ध्यान रखें। धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं।

Home / Varanasi / इस राशि के जातक पर आज बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बरसेगा धन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो