scriptइस राशि के जातक के लिए आज का दिन उत्साह से भरा होगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj Ka Rashifal 16 May 2019 Zodiac Sign horoscope Rashifal | Patrika News
वाराणसी

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन उत्साह से भरा होगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

वाराणसीMay 16, 2019 / 10:22 am

sarveshwari Mishra

Rashifal

Rashifal

वाराणसी. राशिफल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। यह हमें हमारे भूत-भविष्य के बारे में अवगत कराता है। तो आइए जानते है कि आज का दिन इन 12 राशियों के लिए कैसा होगा।

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आज आप तन-मन से सेहतमंद रहेंगे। कार्यों में उत्साह और ऊर्जा भरपूर रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृष राशि
वृषभ राशि के लोगों के सिर से चिंता के बादल छटेंगे और मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे. मन उत्साह से भरपूर रहेगा। आज दिन शानदार रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग आज अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें वरना लड़ाई-झगड़े की संभावनाएं बन सकती हैं। आज खर्च पर संयम रखें। धन-संबधित लेन-देन में सावधान रहें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। दफ्तर में किसी जरूर कार्य को पूरा करने के लिए स्टाफ की मदद मिलेगी। आधूरे कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों का दिन आनंद के साथ बीतेगा। दोस्तों और प्रियजनों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं। नए कपड़ों की खरीदारी हो सकती है। सेहत शानदार रहेगी।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। मन खराब हो सकता है। क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। आज कोई यात्रा न करें तो बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के सभी कार्य आसानी से बनेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी आपसे खुश होंगे। आज प्रमोशन का योग बन सकता है। अधिकारी आपकी बातों को समझेंगे।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज धन प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है। दोस्तों से लाभ होगा। कारोबार में लाभ होगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से दिन अच्छा नहीं रहेगा। चिंताओं के कारण मानसिक भार रहेगा। परिवार जनों के साथ मन-मुटाव भी हो सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए किसी भी नए कार्य की शुरुआत ठीक नहीं रहेगा। आज सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर के खानपान से भी परहेज करना बेहतर होगा। आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। आज आप पुराने बचे हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपका व्यवहार दूसरों के प्रति सजग रहेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

Home / Varanasi / इस राशि के जातक के लिए आज का दिन उत्साह से भरा होगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो